सैल्फी: ओमप्रकाश बजाज
सैल्फी लेने का नया नशा चढ़ा है।
यह शौक ऐसा वायरल हुआ है कि,
अधिकांश केसों में जानलेवा हो गया है।
धड़धड़ाती आती रेलगाड़ी के सामने,
नदी के पुल से या पहाड़ी से लटक कर,
या अन्य जान जोखिम में डालने वाले,
करतब करते सैल्फी लेते अनेक बच्चे,
हर दिन बेमतलब अपनी जान गंवाते हैं।
माँ-बाप, भाई-बहन और परिवार जानों को,
जीवनभर का असहनीय दुख दे जाते हैं।
Kids Portal For Parents India Kids Network