लीप का साल: ओमप्रकाश बजाज
हर चौथे वर्ष जो आता है।
लीप के साल में फरवरी,
29 दिन का हो जाता है।
साल के दिन भी बढ़ कर,
365 से 366 हो जाते हैं।
लीप के साल को हिंदी में,
अधि-वर्ष भी कहते हैं।
लीप का साल क्यों आता है,
स्कूल में तुम्हें बताया होगा।
पृथ्वी की परिक्रमा का सारा,
विवरण तुम्हे समझाया होगा।
~ ओमप्रकाश बजाज
यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!
Kids Portal For Parents India Kids Network