आओ मिलकर पेड़ लगायें: सुरिंदर शर्मा

आओ मिलकर पेड़ लगायें: सुरिंदर शर्मा

आओ मिलकर पेड़ लगायें: वृक्षारोपण पर कविता

वृक्ष लगाने के लाभों पर हमारे पूर्वजों द्वारा लंबे समय तक जोर दिया गया है। पेड़ों की पूजा करना पेड़ लगाने के लाभों को स्वीकार करने का एक और तरीका है। पेड़ हमें छाया, फल, फूल और छाल प्रदान करते हैं। लेकिन पेड़ लगाने के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में ताजा हवा (ऑक्सीजन) और खाद्य श्रृंखला में उनकी भूमिका शामिल है।

पेड़ प्राकृतिक वेंटिलेटर हैं। इसके अलावा, कई मूल्यवान दवाएं पौधों के विभिन्न हिस्सों से निकाली जाती हैं। पेड़ लगाने के कई अन्य लाभों में से एक यह है कि पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर पकड़ती हैं। नतीजतन, बाढ़ की संभावना तेजी से कम हो जाती है। जड़ें भी भूजल का संरक्षण करती हैं और जल चक्र का समर्थन करती हैं।

वृक्षारोपण के लाभों पर प्रकाश डालने के लिए पर्यावरण दिवस और पृथ्वी दिवस आदि मनाया जाता है। पेड़ हमारे सबसे अच्छे दोस्त हैं। पेड़ लगाने के सभी लाभों को सूचीबद्ध करने के लिए शब्दों की कोई मात्रा पर्याप्त नहीं होगी।

आओ मिलकर पेड़ लगायें: सुरिंदर शर्मा

आओ मिलकर पेड़ लगायें
हरा भरा ये देश बनायें।
वातावरण को स्वच्छ बनाकर
इस जीवन को स्वस्थ बनायें

पेड़ न कोई कटने पाये
जंगल अब न धटने पाये
मिलकर हम सब कसम ये खाऐं
आओ मिलकर पेड़ लगाये।

पेड़ है देते प्राणवायु
जीवन इनसे हो दीघार्यु
खुद समझे औरों को बताऐं
आओ मिलकर पेड़ लगायें

हर इक का ये फर्ज़ है बनता
कम से कम इक पेड़ लगाये
पल पल बढ़ते प्रदूषण पर
आओ मिलकर रोक लगायें

आओ मिलकर पेड़ लगायें
हरा भरा ये देश बनायें।

सुरिंदर शर्मा

वृक्षारोपण का शाब्दिक अर्थ है। वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना इसका प्रयोजन करना है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना। मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन व्रक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अती आवश्यक है।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …