पर्वत-पहाड़ विषय पर हिंदी कविताओं का संकलन: Short Hindi Poems on Hills & Mountains

पर्वत-पहाड़ विषय पर हिंदी कविताओं का संकलन: Short Hindi Poems on Hills & Mountains

पर्वत-पहाड़ विषय पर हिंदी कविताओं का संकलन: पर्वत भू-दृश्य भारतभूमि की प्रमुख स्थलाकृतिक विशेषताओं में से एक है जो न केवल स्थानीय जीवन और संस्कृति पर अपना विशिष्ट प्रभाव रखता है, बल्कि समग्र रूप से भारत के सांस्कृतिक अनुभवों में भी अपना योगदान करता है। इस चयन में पर्वत-पहाड़ विषयक कविताओं का संकलन किया गया है।

हिंदी साहित्य में पर्वत और पहाड़ को प्रकृति, अडिगता और मानवीय संघर्ष के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है। इस विषय पर मंगलेश डबराल की ‘पहाड़ पर लालटेन’, सुमित्रानंदन पंत की ‘पर्वत प्रदेश में पावस’, अटल बिहारी वाजपेयी की ‘ऊँचाई’, और जसिंता केरकेट्टा की ‘ये पहाड़ वसीयत हैं’ जैसी कई प्रसिद्ध कविताएँ रची गई हैं।

पर्वत-पहाड़ विषय पर हिंदी कविताएँ:

  1. पर्वत हमें पुकारें : हरि कृष्ण मायर

‘पर्वत हमें पुकारें’: हरि कृष्ण मायर – पर्वत-पहाड़ विषय पर हिंदी कविता [01]

ऊंचे पर्वत हमें पुकारें,
आओ बच्चों पास हमारे।
गांव तुम्हारे हुए पलीत,
कैसे पक्षी गाएं गीत।

लंबी-लंबी सांसें लो,
तंदुरुस्त जाओगे हो।
चारों तरफ यहां हरियाली,
फूल खिले डाली-डाली।

झरनों का संगीत सुनो,
हवाओं के गीत सुनो।
पास हमारे तुम आओगे,
नई ऊर्जा लेकर जाओगे।

कुछ लोग यहां आते,
कचरा फेंक चले जाते।
ऐसा तुम मत करना
रूठेंगे पर्वत वरना।

~ हरि कृष्ण मायर

Check Also

World Kindness Day: Date, History, Significance, Celebrations, Facts

World Kindness Day: Date, History, Significance, Celebrations, Greetings & Coloring Pages

World Kindness Day (WKD): World Kindness movement is observed on 13 November over the world …

Leave a Reply