चायवाला: ज़मीनी स्तर पर भारत के प्रधानमंत्री का यथार्थवादी मूल्यांकन - प्रेरक कविता

चायवाला: ज़मीनी स्तर पर भारत के प्रधानमंत्री का यथार्थवादी मूल्यांकन – प्रेरक कविता

चायवाला: I recently heard this amazing poem recited by Kavi Shree Satyanarayan Sattan Ji in a kavi-sammelan on “Chambal TV”. I was impressed by this poem and immediately wrote it down to share with you. Here is a down-to-earth evaluation of our Prime Minister at the grass-root level, without naming him! You can listen to this forceful recitation here. Enjoy!

चायवाला: सत्यनारायण सत्तन

एक नारा आया
हर हर वो वो
घर घर वो वो
ऐसा सुन कर नारा,
परेशान हो गया एक नेता बेचारा
बोला यह चाय वाला?
यह प्रधान मंत्री बनेगा?
यह रास्ते का पत्थर,
हिमालय बन कर तनेगा?

हमने कहा, नहीं हुजूर!
यह तो अपमान उठाने को हुआ है पैदा
और तुम ले चुके सम्मान की ठेकेदारी
अनगिनित दाग खा कर भी सफेद हो अब तक
आड़ मैं तुमने सदा अछूती बाजी मारी!

तुमने निर्माण दुल्हनियाँ के गहने बेच दिए
माँ का शृंगार नोच, खुद का तन सजाया है
तुम ने हर बच्चे से माता का दूध छीना है
तुमने हर भूखे का निवाला छीन खाया है !

नैनसुख जी! नैनसुख जी! नैनसुख जी!!
तुम्हें किस नाम से पुकारें हम,
आप तो स्वर्ग से उतरे, खुदा के बंदे हैं
पर इन आँख वालों का कुछ बयान है यूं
कि यहाँ मशालची सब अंधे हैं !

हुजूर आपने ठीक फरमाया
माई बाप, आपने ठीक फरमाया
हुजूर, आपने ठीक फरमाया यह चाय वाला है
जी हाँ हुजूर, यह चाय वाला है
बचपन से इसको अभावों ने पाला है
इसके पास आत्मविश्वास की पूंजी है, आत्मा में बल है
पुरुषार्थ धनुष लिए अर्जुन सा अटल है
यह राजनीति दलदल का खिलता हुआ कमल है
इसके पास एकात्म मानवतावाद का बल है
मुश्किल से आपके मुह पहुंचाने वाला है
जी हाँ हुजूर, यह चाय वाला है

हुजूर ये चाय बेचता है, सम्मान नहीं बेचता
स्वाभिमानी है यह, स्वाभिमान नहीं बेचता
स्वार्थ के लिए, यह खानदान नहीं बेचता
और हुजूर आप की तरह, यह हिंदुस्तान नहीं बेचता!

तूफान से लड़ता, आग में मुस्काता है
जनमत का संबल ले बढ़ता ही जाता है
दिन दुखी पीड़ित इंसानों से जुड़ गया
और भारत माता के लिए माँ से बिछुड़ गया!
आने वाले कल के लिए
दीन दुखी दुर्बल के लिए
वो बन गया उजाला है
जी हाँ हुजूर ये चायवाला है!!

~ सत्य नारायण सत्तन

सत्यनारायण सत्तन (इंदौर, मध्य प्रदेश) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े राजनीतिज्ञ, पूर्व विधायक और राष्ट्रीय स्तर के कवि हैं। वे वरिष्ठ हिंदी कवि और हास्य कवि सम्मेलनों के लोकप्रिय वक्ता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनके प्रमुख काव्य विषयों में हास्य, व्यंग्य, सामाजिक और धार्मिक कविताएं शामिल हैं।

Check Also

Alwar Festival

Alwar Festival: Date, Location, How to Reach Alwar, Where To Stay

Alwar Festival in Rajasthan is an annual display of colorful traditions and festivity. The Alwar …

Leave a Reply