स्कूल मैगज़ीन से ली गयी बाल-कविताएँ

बेटियाँ: मुस्कान दलाल

बेटा वारिस है, बेटी पारस है,
बेटा वंश है, बेटी अंश है।
बेटा आन है, बेटी शान है,
बेटा तन है, बेटी मन है।

बेटा मान है, बेटी गुमान है,
बेटा संस्कार है, बेटी संस्कृति है।
बेटा राग है, बेटी बाग है,
बेटा दवा है, बेटी दुआ है।

बेटा भाग्य है, बेटी विधाता है,
बेटा शब्द है, बेटी अर्थ है।
बेटा गीत है, बेटी संगीत है,
बेटा प्रेम है, बेटी पूजा है।
बेटा दिल है, बेटी धड़कन है।

~ मुस्कान दलाल (नवमीं-सी) St. Gregorios School, Sector 11, Dwarka, New Delhi

Check Also

The Skeleton Dance: Short Halloween Poetry for Students & Kids

The Skeleton Dance: Short Halloween Poetry for Students & Kids

The Skeleton Dance: Halloween began as a holiday for individuals who practiced the occult. It …