पौधा: ओमप्रकाश बजाज
एक पौधा लगाओ।
गमले में या क्यारी में,
कहीं भी लगाओ।
उसे खाद, पानी दो,
उसे बढ़ते हुए देखो।
बढ़ता हुआ पौधा और,
आते हुए फूल निहारो।
अपने लगाए पौधे को,
फलता-फूलता देखो।
अपने मित्रों को बुलाओ,
और उन्हें भी दिखाओ।
कितना आनंद आता है,
अनुभव करो और बताओ।
Kids Portal For Parents India Kids Network