Shankar Mahadevan's Ganesh Chaturthi Devotional Song मोरया रे

मोरया रे – जावेद अख्तर

मेरे सारे पलछिन सारे दिन
तरसेंगे सुन ले तेरे बिन
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा
अगले बरस आना है आना ही होगा
देखेंगी तेरी राहें, प्यासी प्यासी निगाहें
तो मान ले तू मान भी ले कहना मेरा
लौट के तुझको आना है
सुन ले कहता दीवाना है
जब तेरा दर्सन पाएंगे चैन तब हमको पाना है
मोरया मोरया मोरया रे, बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे
मोरया मोरया मोरया रे, बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे

खुशियों के दिन हो के ग़म का ज़माना
दिल बस लेता है नाम तेरा
तेरे ही कारन है जीवन सुहाना
तू ही तो मन में तनमन में बसा
हरघड़ी ध्यान रहे तेरा
मैं हूँ तेरा चाहनेवाला, जपता हूँ तेरी माला
तो मान ले तू मान भी ले कहना मेरा
लौट के तुझको आना है
सुन ले कहता दीवाना है
जब तेरा दर्सन पाएंगे चैन तब हमको पाना है
मोरया मोरया मोरया रे, बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे
मोरया मोरया मोरया रे, बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे

तू ही तो करता है पूरी हर आशा
तू ही तो बेड़ा पार करे
तू ही तो समझे जो मन की है भाषा
तू ही धड़कन दिलों की सुने
तुझसे है दुनिया में क्या छुपा
अब मैं तुझसे क्या माँगू
तू मेरा मैं तेरा हूँ
तो मान ले तू मान भी ले कहना मेरा
लौट के तुझको आना है
सुन ले कहता दीवाना है
जब तेरा दर्सन पाएंगे चैन तब हमको पाना है
मोरया मोरया मोरया रे, बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे
मोरया मोरया मोरया रे, बाप्पा मोरया मोरया मोरया रे

चित्रपट: डॉन (2006)
गीतकार: जावेद अख्तर
गायक: शंकर महादेवन
संगीतकार: शंकर-एहसान-लॉय

Check Also

Battle of Galwan: 2026 Salman Khan Hindi War Action Drama Film

Maatrubhumi (Battle of Galwan): 2026 Salman Khan Hindi War Action Drama Film Trailer, Review & Songs

Movie Name: Battle of Galwan (Maatrubhumi) Directed by: Apoorva Lakhia Starring: Salman Khan, Chitrangda Singh, …