इस विशिष्ट चयन में प्रकृति के प्रतीक और जड़-ज़मीन-जीवन के संदर्भ के साथ पेड़ या वृक्ष कविता में अपनी ज़रूरी उपस्थिति दर्ज कराते नज़र आएँगे।
पेड़ पौधों पर हिंदी कविताओं की सूची
- पेड़ लगाओ : राम प्रसाद शर्मा ‘प्रसाद’
पेड़ पौधों पर हिंदी बाल-कविताएँ
‘पेड़ लगाओ’ – पेड़ पौधों पर कविता [1]
जीवन के संरक्षक दाता,
ऑक्सीजन के ये प्रदाता।
भूजल भी हैं बढ़ाते ये,
पर्यावरण शुद्ध बनाते ये।
ग्लोबल वार्मिंग को घटाना,
इनका है यह नियम पुराना।
सूखा-बाढ़ से बचाते ये,
हरित आवरण चढ़ाते ये।
ये प्राणवायु के सुंदर देव,
मानवता की हैं करते सेवा।
पढ़ो-पढ़ाओ पेड़-विज्ञान,
भूलो नहीं तुम मेरी जान।
रे, खोज परख तुम कर जाओ,
जगदीश बसु तुम बन जाओ।
हमारी तरह ये लेते सांस,
कर डाली थी उसने जांच।
इनकी पीड़ा को समझो तुम,
इनकी क्रीड़ा को समझो तुम।
कहे ‘प्रसाद’ पेड़ लगाना,
पेड़ लगाकर सौ सुख पाना।
Kids Portal For Parents India Kids Network