भारतीय रेल - हिंदी बाल-कविता

भारतीय रेल – ओम प्रकाश बजाज

2.5 करोड़ लोग रोज करते हैं सवारी,
जो ऑस्ट्रेलिया की कुल है आबादी।

16 लाख से अधिक हैं इसके कर्मचारी,
सर्वाधिक रोजगार देती है रेल हमारी।

यह आंकड़ा विश्व के कई देशों की,
कुल जनसंख्या पर भी पड़ता है भारी।

1366.33 मीटर लम्बाई वाला दुनिया में,
सबसे लम्बा प्लेटफार्म है गोरखपुर का।

हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रैस
115 जगह रुकने का भी कीर्तिमान है जिसका।

अमरीका-चीन-रूस के बाद चौथा,
1.15 लाख किलोमीटर वाला रेलपथ हमारा।

8074 टर्मिनल पर 2222 जगह उपलब्ध,
दुनिया में सबसे बड़ा आरक्षण नैटवर्क हमारा।

आओ गर्व करें अपनी इस धरोहर पर,
और ध्यान दें इसकी सुरक्षा सार संभाल पर।

~ ओम प्रकाश बजाज

आपको ओम प्रकाश बजाज जी की यह कविता “भारतीय रेल” कैसी लगी – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह कविता अच्छी लगी है तो Share या Like अवश्य करें।

यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …