Navratri Bhajans: Hindu Culture & Traditions

Navratri Bhajans: Navratri Bhakti Sangeet

Navratri Bhajans [3] नवरात्री भक्ति संगीत: पार करो मेरा बेडा भवानी

पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा
छाया घोर अँधेरा भवानी,
पार करो मेरा बेडा

गहरी नदिया नाव पुराणी,
दया करो माँ आदि भवानी
सबको आसरा तेरा भवानी,
सबको आसरा तेरा

पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा

मै निर्गुनिया, गुण नहीं कोई,
मैया जगा दो किस्मत सोई
देखियो ना गुण मेरा भवानी,
देखियो ना गुण मेरा

पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा

जग जननी तेरी ज्योत जगाई,
एक दीदार की आस लगाई
हृदय करो बसेरा भवानी,
हृदय करो बसेरा

पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो माँ बेडा

भक्तो को माँ ऐसा वर दो,
प्यार की एक नज़र माँ कर दो
लुटे पाप लुटेरा भवानी,
लुटे पाप लुटेरा

पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा

पार करो मेरा बेडा भवानी,
पार करो मेरा बेडा
छाया घोर अँधेरा भवानी,
पार करो मेरा बेडा

Navratri Bhajans [4] नवरात्री भक्ति संगीत: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

दोहा: दरबार तेरा दरबारों में, एक ख़ास एहमियत रखता है।
उसको वैसा मिल जाता है, जो जैसी नियत रखता है॥

बड़ा प्यारा सजा है द्वार भवानी।
भक्तों की लगी है कतार भवानी॥

ऊँचे पर्बत भवन निराला।
आ के शीश निवावे संसार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥

जगमग जगमग ज्योत जगे है।
तेरे चरणों में गंगा की धार, भवानी॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी॥

लाल चुनरिया लाल लाल चूड़ा।
गले लाल फूलों के सोहे हार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार, भवानी॥

सावन महीना मैया झूला झूले।
देखो रूप कंजको का धार भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥

पल में भरती झोली खाली।
तेरे खुले दया के भण्डार, भवानी॥
तेरे भक्तों की लगी है कतार, भवानी॥

लक्खा को है तेरा सहारा माँ।
करदे अपने सरल का बेडा पार, भवानी॥
प्यारा सजा है द्वार भवानी॥

Check Also

Pen Town, Maharashtra Makes 30 Lac Lord Ganesh Idols a Year पेण - गणपति का गांव

पेण तालुका: 30 लाख गणपति की मूर्तियां बनती हैं हर साल

पेण तालुका: महाराष्ट्र सहित पूरे देश में गणेशोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। …