Hindi Poem on Yoga अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 21 जून

Hindi Poem on Yoga अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून

Hindi Poem on Yoga: प्राचीन भारतीय परम्परा का एक अमूल्य उपहार, योग है जो शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक के रूप में उभरा है। “योग” शब्द संस्कृत मूल युज से लिया गया है जिसका अर्थ है “शामिल होना”, “जुड़ना” या “एकजुट होना”, जो मन और शरीर की एकता, विचार और क्रिया, संयम और तृप्ति, मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य और स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। UNGA ने अपने प्रस्ताव में इस बात का समर्थन किया कि “योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन स्थापित करने के अलावा स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है”। “योग के फ़ायदों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार पूरी दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद होगा।” इसने समग्र स्वास्थ्य क्रांति का एक युग शुरू किया जिसमें इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक ध्यान दिया गया।

Hindi Poem on Yoga अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून

हे मानव! अपने जीवन में,
यदि नित्यदिन करोगे योगा।
तो बिना रुपइया खर्च किए,
शत प्रतिशत लाभ तुम्हें होगा।

हर कोई इसे कर सकता है,
छोटा, बड़ा, अमीर, गरीब।
न औषधि की आवश्यकता है,
न ही बीमारी आये करीब।

भांति-भांति के आसन हैं,
और भिन्न-भिन्न हैं नाम।
शरीर के हर एक हिस्से को,
मिलता इससे बहुत आराम।

आभार प्रकट करता हूँ मैं,
“मोदी जी” की सरकार का।
जिन्होंने बीड़ा उठा लिया है,
सब रोगों के उपचार का।

21 जून को प्रण कर ले हम,
प्राणायाम सभी अपनाएंगे।
बाबा रामदेव के आसन से,
जन जीवन समृद्ध बनाएंगे।

~ अंकित जैसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga day) 21 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई योग के जुड़े फायदों के बारे में बात करता है और योगा करते हुए तस्वीरों को शेयर करता है। पीएम मोदी से लेकर शिल्पा शेट्टी तक सभी योग दिवस के दिन खास वीडियो और तस्वीरें साझां करते हैं। साथ ही मैसेज देते हैं कि किस तरह योग हमारे शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही योग दिवस के खास मैसेजेस भी एक-दूसरे से शेयर किए जाते हैं। इस साल योग दिवस की थीम है क्लाइमेट एक्शन (Climate Action)। बता दें, 21 जून को ही साल का सबसे बड़ा दिन होता है और इसी दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे (World Music Day) भी मनाया जाता है।

कब मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?

दुनियाभर में 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। पीएम नरेन्द्र मोदी के सुझाव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करके पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।

कैसे हुई योग दिवस की शुरुआत?

दुनिया भर के कई देशों में लोग स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत भारत की पहल के चलते हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने के अंदर इसके आयोजन का ऐलान कर दिया था।

महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को यह ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस (Yoga Diwas) के रूप में मनाया जाएगा। जिसके बाद दुनिया भर के लोग हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाते हैं।

आपको अंकित जैसवाल जी की यह कविता “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” कैसी लगी – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह कविता अच्छी लगी है तो Share या Like अवश्य करें।

Check Also

Navratri Date - Hindu Culture & Tradition

Navratri Date: Chaitra & Sharad Navratri Dates

Navratri Date: Navratri is an important Hindu festival, celebrated with religious fervor and great enthusiasm …