अध्यापक की शादी - जैमिनि हरियाणवी

अध्यापक की शादी – जैमिनि हरियाणवी

एक अध्यापक की हुई शादी
सुहागरात को
दुल्हान का घूँघट उठाते ही
अपनी आदत के अनुसार
उसने प्रश्नों की झड़ी लगा दी –

“तेरा नाम चंपा है या चमेली?
कौन कौन सी थी तेरी सहेली?”
सहेलियों की और अपनी
सही–सही उम्र बता!
तन्नैं मैनर्स आवैं सै कि नहीं –
पलंग पर सीधी खड़ी हो जा!

तेरे कितने भाई बहन हैं?
कितने छोटे हैं? कितने बड़े हैं?
कौन कौन अपने पाँवों पर खड़े हैं?

जन्म से विवाह तक
देखी हुई फिल्मों के नाम गिना
कौन काीन सी फिल्म किसके साथ देखी,
जोड़े बना!
अपने मकान का भूगोल हमे समझा
संक्षेप में परिवार का इतिहास भी बता।

सुनकर ये ढेर सारे सवाल
बेचारी दुल्हन का हो गया बुरा हाल
तभी उसका हौसला बढ़ाते हुए
अध्यापक बोला –
“घबरा मत
हिम्मत से काम ले
किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दे!”

~ जैमिनि हरियाणवी

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …