बड़ी बात है - राजा चौरसिया

बड़ी बात है – राजा चौरसिया

हंसमुख रहना बड़ी बात है

असफलता पर रोना–धोना
केवल समय कीमती खोना
काँटों में भी खिलने वाले
फूलों जैसे हमको होना
संकट सहना बड़ी बात है।

जो उमंग में कमी न रखता
उसका चेहरा आप चमकता
बड़ों–बड़ों का भी है कहना
धन से बढ़कर है प्रसन्नता
हंसकर कहना बड़ी बात है।

सदा–बहार वही कहलाए
जो स्वभाव से हँसे हँसाए
जिसके चेहरे पर मनहूसी
उसके पास न कोई आए
यश को गहना बड़ी बात है।

~ राजा चौरसिया

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …