Mukesh Classic Love Song कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है - साहिर लुधियानवी

Mukesh Classic Love Song कभी कभी मेरे दिल में ख्याल आता है – साहिर लुधियानवी

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिये
तू अबसे पहले सितारों में बस रही थी कहीं
तुझे ज़मीं पे बुलाया गया है मेरे लिये
कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के ये बदन ये निगाहें मेरी अमानत हैं
ये गेसुओं की घनी छाँव हैं मेरी ख़ातिर
ये होंठ और ये बाहें मेरी अमानत हैं
कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे बजती हैं शहनाइयां सी राहों में
सुहाग रात है घूँघट उठा रहा हूँ मैं (२)
सिमट रही है तू शरमा के मेरी बाहों में
कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे तू मुझे चाहेगी उम्र भर यूँही
उठेगी मेरी तरफ़ प्यार की नज़र यूँही
मैं जानता हूँ के तू ग़ैर है मगर यूँही
कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है

∼ साहिर लुधियानवी

चित्रपट : कभी कभी (१९७६)
निर्माता, निर्देशक : यश चोपड़ा
लेखक : पामेला चोपड़ा
गीतकार : साहिर लुधियानवी
संगीतकार : ख़य्याम
गायक : मुकेश
सितारे : अमिताभ बच्चन, राखी, शशि कपूर, वहीदा रेहमान, नीतू सिंह, ऋषि कपूर, नसीम, सिमी गरेवाल, परीक्षित साहनी

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …