करेले खाने के फायदे – Health Benefits of Bitter Gourd

क्या आप को करेला खाने का सही तरीका आता है ?

हमारे शरीर में छ: रस चाहिए – मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा| पांच रस, खट्टा / खारा / तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं। कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं। करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए। हफ्ते में, पन्दरह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है।

करेला के फायदे

करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिहाज से यह बहुत फायदेमंद होता है। करेले में अन्य सब्जी या फल की तुलना में ज्यादा औषधीय गुण पाये जाते हैं। करेला खुश्क तासीर वाली सब्जी‍ है। यह खाने के बाद आसानी से पच जाता है। करेले में फास्फोरस पाया जाता है जिससे कफ की शिकायत दूर होती है।

*** आगे और पढ़िए ***

करेले का नाम सुनते ही हमारे मन में कड़वेपन का एहसास होता है इसीलिए कई लोग इसे खाना पंसद नहीं करते और बच्चे तो करेले का नाम सुनते ही उससे पीछा छुड़ाने लगते हैं। लेकिन करेला जो रंग में हरे रंग का होता हैं इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, B और C पांए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते है। फलों और सब्जियों से भी ज्यादा औषधीय गुणों से भरपूर करेला हमें तंदरुस्त रखने में मदद करता है। वैसे तो हरी सब्जियों को सेहत के लिए वरदान माना जाता है परन्तु करेले की बात ही कुछ ओर है। इसका प्रयोग सब्जी के रूप में होता ही है, परन्तु करेले का सीधा सेवन हमारे शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है। करेला पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। करेले की सब्जी बनाकर खाने और करेले का जूस पीने से कई रोगों से निजात पाई जा सकती है।

  • श्वास संबंधी बीमारियों में फायदेमंद
    करेले का सेवन करने से श्वास संबंधी गंभीर रोगों जैसे दमा, श्वास लेने में मुश्किल होना और सर्दी-जुकाम होने पर इसका सेवन करना फायदेमंद साबित होता हैं।
  • लिवर की समस्या
    खाने पीने के गलत ढंग और कुछ बीमारियों का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता हैं, इसलिए लिवर संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए रोजाना करेले के जूस का सेवन करना लाभदायक होता है।
  • दिल का दोस्त
    करेले का सेवन करने से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम हो जाती है। करेले का सेवन करने से हृदय रोगों से छुटकारा मिलता है, हॉर्ट अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
  • इम्यून सिस्टम मजबूत
    शरीर को किसी भी प्रकार की इंफेक्शन से बचाने के लिए करेले का सेवन करना या करेले का जूस पीने से फायदा हो सकता है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद
    करेले का सेवन करने से त्वचा की समस्याओं से राहत मिलती है जैसे मुंह पर मुंहासे होना या चेहरे के दाग-धब्बों से राहत मिलती है। करेले के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से चेहरे की समस्याओं से राहत मिलती है।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
    करेले का सब्जी के रुप में या करेले के जूस का सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है और इसमें एेसे तत्त्व मौजूद होते है जो शरीर में ब्लड शूगर के लेवल के कम करने में मदद करते है। करेले का जूस मधुमेह के रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
  • पाचन तंत्र रखता है तंदरुस्त
    करेले में एेसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करते है और पेट संबंधी रोगों जैसे कब्ज से भी राहत मिलती है।
  • किडनी के लिए फायदेमंद
    करेले का सेवन करने से किडनी संबंधी सभी रोगों से छुटकारा मिलता है जैसे किडनी स्टोन होने पर करेले का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • उल्टी होने पर
    करेले के जूस में काला नमक मिलाकर पीने से उल्टी में भी राहत मिलती है।
  • कैंसर
    करेले का सेवन कैंसर जैसी भयानक बीमारी में भी फायदेमंद साबित होता है, करेला कैंसर सैल्स को बनने से भी रोकता है।
  • वजन कम करने में फायदेमंद
    करेले में एेसे एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो वजन कम करने में भी सहायता करते है।

Check Also

Dussehra Greetings

Dussehra Greetings: Vijayadashami Picture Message Cards for Social Media

Dussehra Greetings for Students And Children: In the months of Ashwin and Kartik, Hindus observe …