अंकुरित अनाज के फायदे: Health Benefits of Sprouts

अंकुरित अनाज के फायदे: Health Benefits of Sprouts

अंकुरित अनाज के फायदे: आपके बच्चों और आपके स्वास्थ्य के लिए अंकुरित अनाज खाने के अनेक फायदे हैं क्योंकि अंकुरित अनाज में सामान्य या कच्चे अनाजों से ज्यादा पोषक तत्त्व मौजूद रहते हैं। अंकुरित अनाज का सेवन करने से आपका पाचन स्वस्थ होता है और आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र मजबूत होता है। अंकुरित भोजन हृदय और हड्डियों के दोष आदि समस्याओं को दूर करता है।

अंकुरित अनाज के फायदे: Health Benefits of Sprouts

अंकुरित अनाज को स्प्राउट (SPROUT) कहा जाता है। जब हम बीजों को एक-दो दिन पानी में भिगोकर रखते हैं तो सही नमी और तापमान के संपर्क में आने के बाद अंकुरित अनाज तैयार हो जाता है। अंकुरित आहार कई तरह के होते हैं। जैसे दाल, चना, मूंग, बीन्स, सोयाबीन, राजमा, हरे मटर, बादाम आदि। लेकिन प्रत्येक किस्म कुछ खास पोषक तत्त्वों से भरपूर है। सबके अपने फायदे हैं।

जहाँ अंकुरित दालें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ए का अच्छा स्रोत हैं, वहीं चने जीवन-शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। शरीर को फिट रखना हो, पेट को स्वस्थ रखना हो या अन्य कोई समस्या हो तो स्प्राउट बहुत सेहतमंद है।

अंकुरित अनाज पोषक तत्त्वों से भरपूर तो है, इसके अन्य और भी लाभ हैं:

  1. डायबिटीज / मधुमेह के लिए अंकुरित अनाज काफी फायदेमंद है। यह टाइप-2 मधुमेह के रोगियों में ग्लूकोज नियंत्रण को बेहतर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह इंसुलिन प्रतिरोध में भी सुधार कर सकता है।
  2. वजन कम करने के लिए अंकुरित मूंग, चना और मूंगफली खाने से लाभ मिलता है। अंकुरित अनाज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट में लंबे समय तक रहता है, जिस कारण व्यक्ति कम खाएगा और इससे वजन संतुलित या कम करने में मदद मिलती है।
  3. दिल के स्वास्थ्य के लिए अंकुरित अनाज बहुत फायदेमंद है। अध्ययनों में यह पाया गया कि अंकुरित चने के सेवन से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर कम होता है, जिससे दिल की रक्षा हो सकती है।
  4. पाचन-क्रिया को स्वस्थ रखने में अंकुरित अनाज का सेवन बहुत लाभकारी है। अगर अंकुरित मूंग के लाभ की बात करें तो यह आपकी पाचन-शक्ति को सुधारने में मदद कर सकती है। सिर्फ अंकुरित मूंग ही नहीं, अन्य अंकुरित अनाज भी लाभ दे सकते हैं।
  5. शरीर स्वस्थ रहे, इसके लिए जरूरी है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। अंकुरित अनाज के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार हो सकता है। अंकुरित अनाज में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में मददगार साबित होता है। अंकुरित मूंग का सेवन किया जाए तो इसमें मौजूद एंटीवायरल गुण साँस संबंधी समस्या और बुखार में होने वाले छालों से भी बचाव करते हैं।
  6. आँखों को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक तत्त्वों से युक्त आहार बहुत जरूरी है। अंकुरित अनाज उन्हीं में से एक है।
  7. एनीमिया, यानी खून की कमी, शरीर में आयरन की कमी होने से होती है। अगर हम अपने आहार में अंकुरित अनाज, खासकर अंकुरित सोयाबीन व चना, को शामिल कर लें तो यह अच्छा लौह पूरक है।
  8. अंकुरित अनाज का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंकुरित मूंग इसमें बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।

अंकुरित अनाज के सेवन में कुछ सावधानियाँ बहुत आवश्यक हैं:

  • अंकुरित अनाज का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर प्रयोग करें।
  • अंकुरित अनाज ताजा होना चाहिए।
  • कभी भी लसलसे और खराब गंध वाले अंकुरित अनाज का सेवन न करें।

 

Check Also

The Rescue: 2027 American Contemporary Western Thriller Film Trailer & Review

The Rescue: 2027 American Contemporary Western Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: The Rescue Directed by: Potsy Ponciroli Starring: Brandon Sklenar, Josh Lucas, Hassie Harrison, …