सोच के ये गगन झूमे - आनंद बक्शी

सोच के ये गगन झूमे – आनंद बक्शी

सोच के ये गगन झूमे
अभी चाँद निकल आएगा
झिलमिल चमकेंगे तारे

चाँद जब निकल आएगा
देखेगा न कोई गगन को
चाँद को ही देखेंगे सारे
चाँद जब निकल आएगा

फूल जो खिले ना कैसे
बागों में आए बहार
दीप न जले तो साँवरिया
कैसे मिटे अंधकार
रात देखो कितनी है काली
अभी चाँद निकल आएगा

चाँदनी से भी तुम हसीं हो
नज़दीक आओ जरा
चाँद के निकलने तलक तो
तुम जगमगाओ जरा
रात देखो कितनी है काली
अभी चाँद निकल आएगा

चाँद जब निकल आएगा
देखेगा न कोई गगन को
चाँद को ही देखेंगे सारे
चाँद जब निकल आएगा

~ आनंद बक्शी

Singers: Lata Mangeshkar, Manna Dey
Year: 1971
Movie: Jyoti

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …