प्यारे बापू – आदित्य चोटिया

Mahatma Gandhiराष्ट्रपिता तुम कहलाते हो,
सभी प्यार से कहते बापू।

तुमने हम सबको मार्ग दिखाया,
सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया।
हम सब तेरी संतानें हैं,
तुम हो हमारे प्यारे बापू।

सीधा – सादा वेश तुम्हारा,
नहीं कोई अभिमान।
खादी की एक धोती पहने,
वाह रे बापू तेरी शान।

एक लाठी के दम पर तुमने,
अंग्रेजों की जड़ें हिलाई।
भारत माँ को आज़ाद कराया,
राखी देश की शान।

∼ आदित्य चोटिया

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …