Manna Dey Devotional Hindi Bhajan: माँ तेरी ममता कितनी प्यारी

Manna Dey Devotional Hindi Bhajan: माँ तेरी ममता कितनी प्यारी

माँ तेरी ममता कितनी प्यारी कितना प्यार जताती है -२
माँ तेरी ममता….
श्वास श्वास की रक्षा करती-२
पग पग प्राण बचाती है
कितना प्यार जताती है

तू ऋषियों की ऋद्धि-सिद्धी
तू ब्रह्मा की भक्ति मां,
तू विष्णु की माया देवी
तू शंकर की शक्ति मां
तू माँ सोते भाग जगाने भागी भागी आती है
कितना प्यार जताती है

तू काली, महाकाली दूर्गा
तू ही बाल भवानी है
तू पुराणों का सार शारदा
तू वेदों की वाणी है
तू बालक को गोद में लेकर जीवन गीत सुनाती है
कितना प्यार जताती है

माँ तेरी ममता कितनी प्यारी
कितना प्यार जताती है

~ पंडित फानी

Movie: Bansari Bala (1957)
Singer: Manna Dey
Lyrics: Pandit Phani
Music Director: Kamal Mitra
Starring: Daljeet, Kumkum, Tiwari, Maruti

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …