किताब – हिमानी जैन

Book Readingजब कोई दोस्त हो हमारे खिलाफ,
तो मदद करती हैं कुछ किताब,
जब हो हमारे इम्तिहान पास,
तो मदद मिलती है इनसे ख़ास।

जब कोई हमसे हो नाराज,
तो पढ़ती हूँ किताबों से बेहतरीन राज,
तो फिर हर दोस्त बन जाता है,
मेरा दोस्त खास।

किताब ही है हमारी एक दोस्त,
जो आती हमारे काम हर रोज़,
सरस्वती माँ का है इसमें आशीर्वाद,
जो हमेशा रहेगा हमारे साथ।

इसलिए कहतो हूँ,
कभी मत भूलना,
ज्ञान और दोस्ती का मिलाप,
यह है हमारी किताब।

∼ हिमानी जैन

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …