बाल पत्रिकाएं – ओम प्रकाश बजाज

बाल पत्रिकाएं – ओम प्रकाश बजाज

बाल पत्रिकाओं में भी रूचि दिखाओ,
खाली समय में इनका लाभ उठाओ।

अपनी पसंद की बाल पत्रिकाएं,
बुकस्टाल से लो या सीधे मंगाओं।

कविताएं, कहानियां, लेखों, चुटकलों से,
ज्ञान बढ़ाओ, मनोरंजन पाओ।

इनमें छुपी रचनाएं देख – समझ कर,
तुम भी साहस करो और कलम उठाओ।

अपने मित्रों से अदला – बदली करके,
कम खर्च में अधिक पत्रिकाएं जुटाओ।

ज्ञान और मनोरंजन की इस सरिता से,
अधिक से अधिक तुम लाभ उठाओ।

~ ओम प्रकाश बजाज

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …