ऊंचे पर्वतों का ऊंट - Guanaco

ऊंचे पर्वतों का ऊंट – Guanaco

ऊंट का वंशज माना जाने वाला ‘गुआनको’ एक पर्वतीय जानवर है, जो ऊंचे पर्वतो पर पाया जाता है। पश्चिमी तट में पाया जाने वाला यह जानवर दक्षिण अमेरिका में समुद्र तल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर निवास करता है।

प्रायः काले रंग के चेहरे तथा भूरे व पीले रंग में पाये जाने वाले गुआनको की चमड़ी मोटी होती है, जो कोमल फर युक्त होती है। गुआनको का वजन करीब 90 किलो और खड़े होने पर इसकी लंबाई करीब 1 . 1 मीटर तक होती है। है तो यह ऊंट का वंशज पर रहता है पर्वतीय परिस्थितियों में। ये भोजन की तलाश के लिए प्रायः समूह में निकलते हैं। समूह का मुखिया एक नर गुआनको होता है जो समूह में सबसे आगे चलता है जिसके बिल्कुल पीछे 5 – 10 मादा गुआनको रहती है और शेष गुआनको उनके पीछे – पीछे चलते हैं।

Check Also

Dussehra Greetings

Dussehra Greetings: Vijayadashami Picture Message Cards for Social Media

Dussehra Greetings for Students And Children: In the months of Ashwin and Kartik, Hindus observe …