नींबू एक गुण अनेक: क्या कभी आपने जानने का प्रयास किया है कि छोटा-सा नींबू भी आपके स्वास्थ्य व सौन्दर्य का कितना ख्याल रखता है।
नींबू एक गुण अनेक: Multiple Benefits of Lemon
- ज्यादा खाना खा लेने पर: यदि आपने ज्यादा खाना खा लिया है तो ठंडे पानी में नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाकर पीने से आराम मिलेगा।
- गैस व जलन: यदि पेट में गैस या जलन हो तो गर्म पानी में नींबू की दो बूँदें निचोड़कर पीने से लाभ होगा।
- बदहजमी: ठंडे पानी में नींबू का रस निचोड़कर पीने से बदहजमी दूर होती है।
- कब्ज: सुबह उठकर ठंडे पानी में नींबू निचोड़कर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है व पेट साफ होता है। यदि एनीमिया हो तो गुनगुने पानी में शहद व नींबू मिलाकर नियमित लेने से लाभ मिलता है।
- थकावट: गर्मी के दिनों में धूप में से आने पर नींबू में शहद मिलाकर पीने से थकावट दूर होती है व चेहरे की चमक बढ़ती है।
- रक्त विकार: प्रातः एक गिलास पानी में नींबू निचोड़कर 1–2 चम्मच शहद घोलकर पीना चाहिए। इससे खुजली जैसे रक्त विकार दूर होते हैं। त्वचा रोगों में लाभ मिलता है।

त्वचा–कांति व सौंदर्य लाभ:
- यदि आपकी त्वचा शुष्क व साँवली है तो हर रात सोने से पहले शुद्ध आँवले के तेल में नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएँ व हल्के हाथों से मलें। तेल व नींबू की मात्रा बराबर-बराबर होनी चाहिए। पहले की अपेक्षा आपके रंग में सुंदरता आ जाएगी।
- दो चम्मच बेसन में थोड़ी-सी हल्दी, कच्चा दूध और एक नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की झुर्रियाँ कम होती हैं।
- बाँह और कोहनियों में नींबू को रगड़ने से वहाँ की त्वचा साफ हो जाती है।
- तैलीय त्वचा में नींबू का रस व बर्फ का पानी मिलाकर मालिश करने से चेहरे की त्वचा की अतिरिक्त चिकनाहट कम हो जाती है।
बालों के लिए:
बालों को शैम्पू या किसी अच्छे साबुन से धोकर थोड़े-से पानी में एक नींबू का रस निचोड़ लें। इसे बालों पर भली प्रकार से लगा लें। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से बालों में चमक आती है।
दाँतों के लिए:
रस निकले नींबू में दो/तीन बूँद सरसों का तेल व थोड़ा-सा नमक मिलाकर रोज सुबह व रात को सोते समय दाँतों पर रगड़ने से दाँतों का पीलापन दूर होता है और दाँत मोती से चमक व चमकीले हो जाते हैं। दाँतों को कई बीमारियों से बचाने के लिए यह बहुत उपयोगी है।
आँखों की थकान दूर करने के लिए:
आँखों की थकान को भी नींबू दूर करता है। आँखों की थकान मिटाने के लिए रुई के दो फाहों को बर्फ के पानी में भिगोकर उन पर नींबू का रस लगा लें और आँखें बंद करके उन पर रख दें। कुछ ही देर में आपकी आँखों की सारी थकान दूर हो जाएगी।
नींबू देखने में छोटा होता है, लेकिन है बड़ा गुणकारी। जो इसे अपनाता है, वही लाभ उठाता है। फिर आप ही क्यों पीछे रहें! नींबू को अपनाइए व फायदा उठाइए।
Kids Portal For Parents India Kids Network