गालों में गड्ढ़े (ड‌िंपल) और ज्योतिष का रिश्ता

गालों में गड्ढ़े (डिम्पल) और ज्योतिष का रिश्ता

मुस्कराते या हंसते समय गालों में गड्ढ़े यानि ड‌िंपल पड़ते हैं उन्हें ब्यूटी स्पॉट के तौर पर देखा जाता है। वैसे तो ये गड्ढ़े लड़के और लड़कियों के समान रूप से पड़ते हैं लेकिन लड़कियों के बारे में शास्त्रों और पुराणों के हैरान करने वाले मत हैं।

व‌िष्णु पुराण में बताया गया है हंसते वक्त ज‌िन कन्याओं की गालों में गड्ढ़े पड़ते हैं वह सुखी वैवाह‌िक जीवन व्यतित करती हैं। पत‌ि-पत्नी के संबंधों में लव, केयर और रोमांस हमेशा बना रहता है लेक‌िन ससुराल से संबंधित एक मामले में ड‌िंपल अशुभ माना जाता है।

पुराणों में वर्णित है गालों में गड्ढ़े पड़ने वाली लड़की की सास स्वर्गवासी होती है और अगर हो भी तो सास-बहू का साथ अधिक दिनों तक नहीं रहता।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र अर्थात वीनस को स्त्री, विवाह, कामसुख, आभूषण, भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह से लव रिलेशनशिप, फिजिकल रिलेशनशिप, परफ्यूम, इत्र, अच्छे कपड़े, सुन्दरता, सजावट, नृ्त्य, संगीत, गाना बजाना, विलासिता, नशीले पदारथ, कलात्मक गुण, आदि गुण देखे जाते है। लाइफ पार्टनर या लवर से सुख कुंडली में शुक्र की स्थिति पर निर्भर करता है। शुक्र का शुभ प्रभाव व्यक्ति को रोमांटिक बनाता है। वहीं दूसरी ओर शुक्र का बुरा प्रभाव व्यक्ति को व्यभचारी बनाता है।

ज्योत‌िषशास्त्री कहते हैं जन्म से ही गालों में गड्ढे होने से शुक्र मजबूत स्थ‌ित‌ि में होता है। शुक्र प्रधान लड़क‌ियां कामुक प्रवृति की होती हैं। शौकीन किस्म की होने के कारण बहुत सारे लोगों के साथ प्रेम संबंध बनते-बीगड़ते रहते हैं।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …