आने वाले कल की तुम तस्वीर हो: इन्दीवर

आने वाले कल की तुम तस्वीर हो: इन्दीवर

आने वाले कल की तुम तस्वीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो
आने वाले कल की तुम तस्वीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो।

तुम हो किसी कुटिया के दीपक
जग में उजाला कर दोगे
भोली भाली मुस्कानों से
सबकी झोली भर दोगे
हस्ते चलो ज़माने में
तुम चलता हुआ एक तीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो
आने वाले कल की तुम तस्वीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो।

नाम न लेना रोने का
रोतो को हँसाने ए हो
नहीं रुठना तुम कभी भी
के तुम रूठे को मनाने आये हो
जो रूठी तक़दीर बदल दे तुम ऐसी तब्दीर हो
आने वाले कल की तुम तस्वीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो।

एक दिन होंगे जमीं आसमा
चाँद सितारे हाथों में
होगी एक दिन बागडोर
भारत की तुम्हारी हाथो में
एक दिन होंगे जमीं आसमा
चाँद सितारे हाथों में
होगी एक दिन बागडोर
भारत की तुम्हारी हाथो में
तोड़ सके न दुश्मन जिसको
तुम ऐसी जंजीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो
आने वाले कल की तुम तस्वीर हो
नाज करेगी दुनिया तुम पर
दुनिया की तक़दीर हो।

~ इन्दीवर

फिल्म: छोटे बाबू (1957)
गायक: लता मंगेशकर
गीतकार: इंदीवर (श्यामलाल बाबू राय)
संगीतकार: मदन मोहन कोहली

आपको इन्दीवर जी का यह गीत “आने वाले कल की तुम तस्वीर हो” कैसी लगी – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह कविता अच्छी लगी है तो Share या Like अवश्य करें।

यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!

Check Also

Above the Below: 2026 British Survival Thriller Film Trailer & Review

Above the Below: 2026 British Survival Thriller Film Trailer & Review

Movie Name: Above the Below Directed by: Idris Elba, Martin Owen Starring: Idris Elba, Caitlin …