6 Vaastu tips for getting rich पैसे की कमी दूर करेंगे ये वास्तु उपाय

6 Vaastu tips for getting rich पैसे की कमी दूर करेंगे ये वास्तु उपाय

अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें आप अपने घर में रखकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इन चीजों को घर में रखकर आप धन-धान्य से परिपूर्ण हो सकते हैं…
  • पिरामिड
    घर के जिस हिस्से में परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, वहां पर चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखें। यह घर के सदस्यों की आय में वृद्धि करता है।
  • हनुमान जी की मूर्ति
    घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में भगवान हनुमान की पंचस्वरूप वाली मूर्ति या तस्वीर लगाएं। नियमित रूप से उनकी पूजा करें।
  • धातु का बना कछुआ और मछली
    धातु के बने कछुए और मछली को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं।
  • सुराही
    घर की उत्तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इससे घर में धन की कमी नहीं होती। सुराही न हो तो मिट्टी का घड़ा रखा जा सकता है। ये कभी भी खाली न रहे, पानी खत्म हो जाने पर इसे फिर से भर दें।
  • लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर
    घर के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर या स्वास्तिक का चिन्ह या फोटो लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।
  • वास्तु देवता की मूर्ति
    घर में वास्तु भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर के सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं और घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …