बेडरूम और वास्तु शास्त्र

बेडरूम और वास्तु शास्त्र

बेडरूम घर का वह हिस्सा है, जो दांपत्य जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। कई बार बेडरूम के वास्तु दोष के चलते पति-पत्नी सुख से नहीं रह पाते। यह समस्याएं बेहद सामान्य होती हैं लेकिन धीरे-धीरे गंभीर होती जाती हैं। ऐसे में इन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर आप वैवाहिक जीवन की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
  • बेड को कमरे के बीचों-बीच रखने से बेहतर है कि आप उसे कमरे की किसी दीवार से लगाकर रखें। यह रिश्तों के जुड़ाव को बढ़ाता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस कमरे में रखने के लिए नहीं हैं। इससे तनाव बढ़ता है। ऐसी चीजों को किसी दूसरे कमरे में रखें।
  • बेडरूम में किसी भी तरह की अप्रिय बात करने से बचें। यहां सिर्फ प्रिय बातें ही की जानी चाहिए। एक-दूसरे की तारीफ और आगे बढ़ने की बात से कमरे की सकारात्मकता बनी रहती है।
  • इस कमरे मे सूरज की किरणों के आने की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे माहौल बेहतर बना रहता है।
  • बेडरूम की दीवारों पर प्रेम दर्शाने वाली तस्वीरें ही लगाएं। राधा-कृष्ण की पेंटिंग लगा सकते हैं लेकिन भगवान रूप में नहीं प्रेमी-प्रेमिका के रूप वाली। भगवान की तस्वीर, ताजमहल या फिर कोई डार्क पेंटिंग नहीं लगाएं।
  • आजकल धातु के बेड का चलन है लेकिन धातु का बेड इस्तेमाल करने से बचें। लकड़ी का बेड सबसे बेहतर रहेगा।
  • बिस्तर पर दो गद्दे बिछाने से ज्यादा अच्छा होगा कि आप एक ही बड़ा मैट्रस बिछाएं। इससे रिश्ते में नजदीकी आएगी।

Check Also

Dussehra Greetings

Dussehra Greetings: Vijayadashami Picture Message Cards for Social Media

Dussehra Greetings for Students And Children: In the months of Ashwin and Kartik, Hindus observe …