नए साल के लिए वास्तु फेंगशुई

नए साल के लिए वास्तु फेंगशुई

नए साल के लिए वास्तु फेंगशुई: खट्टी मीठी यादों के साथ साल खत्‍म होने को है और नए अहसास और ऊर्जा के साथ नया साल कुछ ही दिनों बाद हम सबके जीवन में दस्‍तक देने वाला है। नए साल के अवसर पर सभी लोग चाहेंगे कि साल भर उनके घर में आर्थिक समृद्धि एवं सुख शांति बनी रहे। परिवार के लोग एकसाथ खुशी से रहें। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जो वास्तु की दृष्टि से नए साल में आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकते हैं…

नए साल पर सुख-शांति का होगा वास

नए साल को बेहतर बनाने के लिए आप धातु से बना कछुआ, घोड़ा, ड्रैगन या फिर फीनिक्स अपने घर लाकर उन्हें कहीं साफ स्थान पर रख सकते हैं। दरअसल घोड़े की नाल और ड्रैगन हेड कछुआ नकारत्मक उर्जा को घर से दूर रखता हैं और सकारात्मक ऊर्जा घर में लाता है। इससे सुख सौभाग्य में वृद्धि करता है, ऐसी मान्यताएं कहती हैं।

आर्थिक क्षेत्र में होगी प्रगति: नए साल के लिए वास्तु फेंगशुई

भगवान कुबेर को सारे संसार के धन का रक्षक माना जाता है, लिहाजा घर में धन कुबेर की मूर्ति रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। नए साल पर धनकुबेर की मूर्ति अपने घर में पूजा स्थल पर लाल वस्त्र पर स्थापित करें और उसकी हर रोज पूजा करें। ऐस करने से आर्थिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।

नए साल पर सफलता के खुलेंगे रास्ते

नए साल पर आप अपने घर के लिए आप लाफिंग बुद्धा ला सकते हैं। इस आप अपने घर पर उत्तर-पूर्व कोण में 30 डिग्री की ऊंचाई पर स्थापित करें। ऐसा करने से जहां आपकी आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी वहीं सफलता के रास्ते भी खुलते जाएंगे।

मान प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि: नए साल के लिए वास्तु फेंगशुई

नए साल के आने से पहले देवी लक्ष्मी के चरण चिह्न को घर में लाएं और इनकी नियमित पूजा करने की आदत डाल लें। इससे घर में धन आगमन का रास्ता बना रहेगा और मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

नए साल पर सभी बाधाएं होंगी दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर घर के वास्तु को सही करने के लिए पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति लाएं। हनुमानजी की मूर्ति वास्तु दोष को दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। इसलिए नववर्ष पर शुक्ल पक्ष में मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिष्ठा करें। मान्यता है कि इससे उन्नति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और दुर्घटनाओं में भी कमी आती है।

घर लाएं चांदी के गणेश-लक्ष्मी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति रखने से धन आगमन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। साल 2019 में चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्ति लेकर आएं और साल में जहां आपका पैसा रखा रहता है, उन्हें वहां विराजमान कर दें।

इस तरह सौभाग्य में होगी वृद्धि

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाने के लिए नए साल पर विंड चाइम भी आप घर में ला सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, विंड चाइम को हमेशा घर के उत्तर-पूर्व कोण में ऐसी जगह लगाएं जहां से इसकी थोड़ी-थोड़ी देर में आवाज आती रहे। इस तरह आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।

Check Also

Dussehra Greetings

Dussehra Greetings: Vijayadashami Picture Message Cards for Social Media

Dussehra Greetings for Students And Children: In the months of Ashwin and Kartik, Hindus observe …