ये 5 चीजें बेडरूम में कभी ना रखें Never keep these 5 things in bedroom

ये 5 चीजें बेडरूम में कभी ना रखें Never keep these 5 things in bedroom

बेडरूम में नहीं रहने दें ये 5 चीजें, बढ़ जाती पति-पत्नी के बीच दूरियां।

1अपने वैवाहिक जीवन को प्यार से भरपूर बनाना चाहते हैं तो आपको वास्तु विज्ञान के नियमों का पालन करते हुए अपने बेडरूम से कुछ चीजों को दूर रखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि ये चीजें निगेटिव एनर्जी को बढाकर दांपत्य जीवन के सुख को नष्ट करने वाले होते है।

2वास्तु विज्ञान के अनुसार बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना पति-पत्नी के बीच दूरियों की वजह बन सकती है। बेहतर होगा आप इनकी तस्वीरों को पूजा घर में ही लगाकर रखें। दरअसल इनसे पति-पत्नी के निजी रिश्तों में वैराग्य भाव के कारण बाधा आने की आशंका रहती है जो मतभेद की वजह हो सकती है।

3कंप्यूटर और टीवी जैसे इलेक्ट्रनिक्स उपकरण आज के समय में किसी कपल के बीच दूरियों की मुख्य वजह बनते जा रहे हैं। दरअसल इसके पीछे वास्तु विज्ञान है। इलेक्ट्रनिक्स उपकरण अग्नि तत्व से प्रभावित होते हैं जो रिश्तों में तालमेल के बीच बाधक बनते हैं।

4वास्तुशास्त्र के अनुसार बेड के नीचे जूते, चप्पल और दूसरी गैर जरूरी चीजें रखने की आदत आपके बेडरूम में निगेटिव एनर्जी को बढाकर दांपत्य जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

5बेडरूम एक ऐसी जगह जहां आप चैन और आराम पाने की उम्मीद से आते हैं। ऐसी जगह पर हिंसक पशुओं की तस्वीरें और मूर्तियां रखने से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच मनमुटाव और कलह हो सकता है, ऐसा वास्तु विज्ञान का मत है।

6वास्तु विज्ञान के अनुसार बेडरूम में हमेशा एक बेड ही रखें। एक कमरे में दो बेड और बेड पर दो गद्दे का होना भी आपके रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

Check Also

Dussehra Greetings

Dussehra Greetings: Vijayadashami Picture Message Cards for Social Media

Dussehra Greetings for Students And Children: In the months of Ashwin and Kartik, Hindus observe …