World’s Best Art Museums विश्व के सर्वोत्तम कला संग्रहालय

दुनिया में यूँ तो हर तरह के संग्राहलय मोजूद हैं परन्तु इनमें से कुछ में इतिहास की कुछ सबसे बेहतरीन कलाकृतियों का खजाना तथा उनके साथ जुड़े इतिहास के सबसे बड़े रहस्य व् उनके जवाब हैं। आपको ऐसे ही कुछ संग्राहलयो के बारे में यहाँ बता रहे हैं –

स्टेट हर्मिटेज म्यूजियम एंड विंटर पैलेस (सेंट पीटर्सबर्ग, रूस)

State Hermitage Museum, Saint Petersburg, Russia
State Hermitage Museum, Saint Petersburg, Russia

यह विश्व के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है जो कभी रुसी सम्राटों का मुख्य आवास हुआ करता था। इस संग्रहालय में 30 लाख से अधिक कलाकृतियों का संग्रह है जिन्हें दुनिया भर से जुटाया गया है। इनमें माइकलएंजलो की एक कलाकृति ‘द क्राउचिंग ब्वॉय‘ तथा एक अधूरी मार्बल की प्रतिमा भी शामिल है।

द गेट्टी सैंटर (लॉस एंजल्स, अमेरिका)

Getty Museum, Los Angeles, California
Getty Museum, Los Angeles, California

लास एंजल्स में एक पहाड़ी पर स्थित यह संग्रहालय अपनी वास्तुशिल्प, बगीचों तथा शानदार नजारों के लिए प्रसिद्ध है। इसके संग्रह में वैन गो, मोनेत तथा सेजान जैसे कला दिग्गजों की कलाकृतियां मौजूद हैं। इसकी कई कलादीर्घाओं में स्काईलाइट्स लगी हैं जो कम्प्यूटर से नियंत्रित हैं। दिन के दौरान सूर्य की रोशनी की दिशा के अनुसार ये अपने आप गतिशील होती रहती हैं ताकि कलादीर्घाओं में कलाकृतियों को प्राकृतिक रोशनी सही ढंग से रोशन करती रहे।

एकैडमिया गैलरी (फ्लोरैंस, इटली)

Gallery of the Academy of Florence, Italy
Gallery of the Academy of Florence, Italy

माइकलएंजलो की मशहूर प्रतिमा डेविड सहित इस संग्रहालय में कई अन्य शानदार प्रतिमाओं का संग्रह है। यह यूरोप के सर्वप्रथम चित्रकला स्कूलों में से एक है। यह संग्रहालय इतालवी चित्रकारों सांद्रो बोत्तीसेली, डोमेनिको घिरलानदाइयो, पोंतोरमो और ऐंद्रिय देल सातरो जैसे दिग्गजों की कलाकृतियों से भरा है।

द आर्ट इंस्टीच्यूट (शिकागो, अमेरिका)

Art Institute of Chicago
Art Institute of Chicago

इस संग्रहालय के स्थायी संग्रह में 3 लाख कलाकृतियां हैं। इनमें ग्रांट वुड की मशहूर कलाकृति ‘अमेरिकन गॉथिक’ भी शामिल है। 1879 में स्थापित इस संग्रहालय के प्रवेश पर लगी दो कांस्य की सिंह प्रतिमाएं हर किसी का ध्यान आकर्षित करती हैं। इस संग्रहालय में विश्व के महान कला संग्रहों में से एक मौजूद है। साथ ही इसमें 30 रोटेटिंग प्रदर्शनियां तथा यहां प्रति वर्ष कई सौ गैलरी प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं।

द मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (न्यूयॉर्क, अमेरिका)

Metropolitan Museum of Art, New York
Metropolitan Museum of Art, New York

इस संग्रहालय में 20 लाख से अधिक कलाकृतियां मौजूद हैं। इसके स्थायी संग्रह में विश्व के लगभग हर हिस्से तथा वक़्त की कलाकृतियों का संग्रह है। इनमें अन्यों सहित कलासिकल एंटीक्विटी, प्राचीन मिस्त्र, मॉडर्न आर्ट, अफ्रीकन आर्ट तथा एशियन आर्ट तक शामिल हैं। संग्रहालय का एक लोकप्रिय आकर्षण ‘टैम्पल ऑफ डेडूर’ है जो मिस्र कलादीर्घा का हिस्सा है।

Check Also

Good Friday

Good Friday Celebrations On Most Solemn Day

Good Friday Celebrations: Celebrating Christian Festival Good Friday – The Friday before Easter is the …