Motivational Poem About Achieving Goal in Life जिन्दगी

Motivational Poem About Achieving Goal in Life जिन्दगी

यह क्या कम है,
स्वयं दीपक बनकर, तुम रात भर जले।
मंजिल मिले या न मिले,
यह बड़ी बात है कि तुम पूरी हिम्मत से चले।।

बुझना या चूकना
बड़ी बात नहीं है।
बड़ी बात है जलना
मंजिल मिले या न मिले।
अहम बात है चलना
चलो, बुझो, पुनः चलो
यही जिन्दगी का नियम है।

अनवरत प्रयास ही उपलब्धि का यंत्र है
हजारों साल में एक बार
प्रकृति किसी हिमालय को जनती है
धरती के वक्ष पर
कोई भी ऊँची मीनार
कितना ही चाहो
रातों रात नहीं बनती है।

~ हिंदी शिक्षिका – रंजुला शर्मा  St. Gregorios School, Gregorios Nagar, Sector 11, Dwarka, New Delhi

आपको हिंदी शिक्षिका – रंजुला शर्मा जी की यह कविता “जिन्दगी” कैसी लगी – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह कविता अच्छी लगी है तो Share या Like अवश्य करें।

यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!

Check Also

Teacher's Day Greetings

Teachers Day Greetings For Students and Children

Teachers Day Greetings For Students & Children: Since times immemorial, Indians have respected and idolized their …