तू बावन बरस की - जेमिनी हरियाणवी

तू बावन बरस की – जेमिनी हरियाणवी

तू बावन बरस की, मैं बासठ बरस का
न कुछ तेरे बस का, न कुछ मेरे बस का

कहाँ है मेरा तेरे नजदीक आना
कहाँ है तेरा मुस्कराना लजाना
हुआ खात्म अपना वो मिलने का चसका
न कुछ तेरे बस का, न कुछ मेरे बस का

मैं था खूबसूरत, तू थी इक हसीना
वो सर्दी की रातें, पसीना पसीना
मगर रातभर अब तो खाँसी का ठसका
न कुछ तेरे बस का, न कुछ मेरे बस का

जवानी की घड़ियाँ थीं मस्ती में बीती
ये तन की सुराही हुई अब तो रीती
करा इम्तहाँ चाहे तू नस–नस का
न कुछ तेरे बस का, न कुछ मेरे बस का

∼ जेमिनी हरियाणवी

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …