वो तेरे प्यार का ग़म, एक बहाना था सनम - आनंद बक्षी

वो तेरे प्यार का ग़म, एक बहाना था सनम – आनंद बक्षी

वो तेरे प्यार का ग़म, एक बहाना था सनम
अपनी क़िस्मत ही कुछ ऐसी थी
के दिल टूट गया

ये ना होता तो कोई दूसरा ग़म होना था
मैं तो वो हूँ जिसे हर हाल में बस रोना था
मुस्कुराता भी अगर, तो छलक जाती नज़र
अपनी क़िस्मत ही कुछ ऐसी थी
के दिल टूट गया…

वरना क्या बात है तू कोई सितमगर तो नहीं
तेरे सीने में भी दिल है कोई पत्थर तो नहीं
तूने ढाया है सितम, तो यही समझेंगे हम
अपनी क़िस्मत ही कुछ ऐसी थी
के दिल टूट गया…

वो तेरे प्यार का ग़म, एक बहाना था सनम
अपनी क़िस्मत ही कुछ ऐसी थी
के दिल टूट गया…

∼ आनंद बक्षी

चित्रपट : माय लव (१९७०)
गीतकार : आनंद बक्षी
संगीतकार : दान सिंह
गायक : मुकेश
सितारे : शशि कपूर, शर्मीला टैगोर

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …