क्लास मॉनिटर – जसलीन कौर

Class Monitorयह मॉनिटर बन कक्षा के बड़ी शान दिखाते हैं,

क्लास में रौब है बाहर धक्के खाते हैं।

झूठी झूठी शिकायतों से हम सब को पिटवाते हैं,

मीठी मीठी बातों से टीचर जी को बहलाते हैं।

टीचर के ना आने पर खुद शासक बन जाते हैं,

ज़रा सा कुछ बोल दो टीचर से शिकायत करने जाते हैं।

छोटी छोटी बातों का बतंगड़ बनाते हैं,

मैडम इनको जल्दी बदलो हम सब यही चाहते हैं।

∼ जसलीन कौर

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …