भोले ओ भोले – अंजान

Bhole O Bhole - Amitabh Bachchanभोले ओ भोले
तू रूठा दिल टूटा
(मेरे यार को मना दे
वो प्यार फिर जगा दे) २

वो बिचड़ा तो कसम से फिर मैं न जी सकूंगा
मेरे भोले तेरे जैसे मैं ज़हर न पी सकूंगा
ज़िस्म हूं मैं वो जान है मेरी
उसको नहीं पहचान है मेरी
प्यार मेरा तू जाने
मेरे यार को…

क्या होगा फिर तेरा गौरी जो रूठ जाये
शन्कर तेरे माथे का चंदा जो टूट जाये
डम डम डम डमरू ना बाजे
बम बम बम फिर तू ना नाचे
यार अगर ना माने
मेरे यार को…

क्या जाने क्यूं तुझपे मुझे इतना प्यार आये
तू रूठे तो जैसे मेरी किस्मत रूठ जाये
दूर न जा यूं आँख चुराके
क्या पायेगा मुझको रुलाके
मान भी जा दीवाने
(मेरे यार मुस्कुरा दे
वो प्यार फिर जगा दे) २

∼ अंजान

चित्रपट : याराना (१९८०)
गीतकार : अंजान
संगीतकार : राजेश रोशन
गायक : किशोर कुमार
सितारे : अमिताभ बच्चन, अमजद खान, नीतू सिंह

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …