भारत देश हमारा प्यारा

भारत देश हमारा प्यारा

भारत देश हमारा प्यारा,
यह है सब देशों से न्यारा।

मुकुट हिमालय इसका सुन्दर,
धोता इसके चरण समुन्दर।

गंगा यमुना की जल धारा,
जिससे है पावन जग सारा।

अन्न फूल फल सब हैं प्यारे,
इसके रत्न जवाहर न्यारे।

राम कृष्ण हैं अंतर्यामी,
इसके सभी पुत्र हैं नामी।

हम सदैव इसके गुण गायें,
सब मिल इसका सुयश सुनायें।

भारत देश हमारा प्यारा,
यह है सब देशों से न्यारा।

Check Also

Weekly Numerology Prediction - साप्ताहिक अंक ज्योतिष

साप्ताहिक अंक ज्योतिष मई 2024: न्यूमरोलॉजिस्ट नंदिता पांडेय

साप्ताहिक अंक ज्योतिष 29 अप्रैल – 05 मई, 2024: अंकशास्त्र विद्या (Numerology) में अंकों का विशेष …