तरक्की में बाधक इन चीजों को घर से बाहर रखें

तरक्की में बाधक इन चीजों को घर से बाहर रखें

आजकल रोजमर्रा की अधिकतर वस्तुएं पैकिंग में आती हैं। इस कारण हर घर में रोजाना काफी कूड़ा निकलता रहता है। दिन भर निकलने वाले ऐसे कुड़े को कभी भी घर के ईशान कोण और मुख्य द्वार के सामने एकत्रित नहीं करना चाहिए। इन दो स्थानों को छोड़कर घर से निकलने वाला सभी प्रकार का कूड़ा कचरा घर में कहीं पर भी डस्टबिन में रखा जा सकता है।

घर में किसी भी प्रकार की बंद पड़ी घड़ी, टी.वी., टेप रिर्काडर, रेडियो, इत्यादि न रखें। यह बंद पड़ी चीजें आपकी तरक्की में रूकावट पैदा करती हैं। घर में अनावश्यक पड़ा बेकार सामान, कबाड़, टूटा फूटा फर्निचर, मकड़ी के जाले आदि नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकते हैं।

घर को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित रखने के लिए झाड़ू और पोंछे का इस्तेमाल किया जाता है। यो दोनों कार्य घर में प्रवेश करने वाली बुरी और नकारात्मक ऊर्जाओं को नष्ट करते हैं। कभी-कभी पोंछे के पानी में नमक मिला लें शुभता का संचार होगा।

कुछ मकान बहुत सुंदर नजर आते हैं एक ही नजर में किसी का भी मन मोह लेते हैं लेकिन कमपाऊण्ड वॉल, सिक्यूरिटी का कमरा, रंग रोगन या घर का कोई कोना टूटा फूटा हो और वहां कबाड़ रखा हो तो ऐसे घरों में रहने वालों को शत्रु परेशान करते रहते हैं।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …