मेरी रेल – सुधीर

छूटी मेरी रेल।
रे बाबू, छूटी मेरी रेल।
हट जाओ, हट जाओ भैया।
मैं न जानूं फिर कुछ भैया।
टकरा जाये रेल।

धक्-धक् धक्-धक्, धू-धू, धू-धू।
भक्-भक्, भक्-भक्, भू-भू, भू-भू।
छक्-छक् छक्-छक्, छू-छू, छू-छू।
करती आई रेल।

इंजन इसका भारी-भरकम।
बढ़ता जाता गमगम गमगम।
धमधम धमधम, धमधम धमधम।
करता ठेलम ठेल।

सुनो गार्ड ने दे दी सीटी।
टिकट देखता फिरता टीटी।
सटी हुई वीटी से वीटी।
करती पेलम पेल।

छूटी मेरी रेल।

∼ सुधीर

Check Also

Teachers Slogans For Students And Children

Teachers Slogans For Students And Children

Teachers Slogans For Students And Children: A teacher is best guide in anyone’s life. He …