Hindi Bal-Kavita about Morning Routine मेरी नींद नहीं खुल पाती

Hindi Bal-Kavita about Morning Routine मेरी नींद नहीं खुल पाती

मुझको नींद बहुत है आती सुबह-सुबह।
मेरी नींद नहीं खुल पाती सुबह-सुबह।

मम्मी टेप लगातीं उठने-उठने की
पापा की बातों में धमकी पिटने की
दोनों कहते जल्दी शाला जाना है
नल चालू है उठकर शीघ्र नहाना है

पर मुझको तो नींद सुहाती सुबह-सुबह
मेरी नींद नहीं खुल पाती सुबह-सुबह।

म‌म्मी तो उठ‌ जातीं मुँह‌ अँधियारे में
पापा ट‌ह‌लें सुब‌ह‌-सुब‌ह‌ ग‌लियारे में
मेरे हाथ‌ हिलाते सिर‌ को स‌ह‌लाते
दादा-दादी उठो-उठो य‌ह‌ चिल्लाते

आल‌स‌ आता नींद‌ स‌ताती सुब‌ह‌-सुबह
मेरी नींद नहीं खुल पाती सुबह-सुबह।

दादा-दादी मुझ‌को य‌ह‌ स‌म‌झाते हैं
अच्छे लोग‌ सुब‌ह‌ ज‌ल्दी उठ‌ जाते हैं
ब‌ड़े स‌बेरे मुर्गा बाँग‌ ल‌गाता है
रोज़ निय‌म‌ से सूर्य‌ उद‌य‌ हो जाता है

य‌ही बात‌ चिड़िया चिल्लाती सुब‌ह‌-सुब‌ह‌
मेरी नींद नहीं खुल पाती सुबह-सुबह।

अब‌ मुझ‌को ल‌ग‌ता है कुछ‌ क‌र‌ना होगा
किसी त‌र‌ह‌ भी सुब‌ह‌-सुब‌ह‌ उठ‌ना होगा
रात‌ देर‌ त‌क‌ न‌हीं आज‌ से जागूँगा
टेलीविज़न‌ देख‌ना अब‌ मैं त्यागूँगा

बात‌ स‌म‌झ‌ में प‌र‌ न आती सुब‌ह‌-सुब‌ह‌
मेरी नींद नहीं खुल पाती सुबह-सुबह।

~ प्रभुदयाल श्रीवास्तव

आपको “प्रभुदयाल श्रीवास्तव” यह कविता “मेरी नींद नहीं खुल पाती” कैसी लगी – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह कविता अच्छी लगी है तो Share या Like अवश्य करें।

यदि आपके पास Hindi / English में कोई poem, article, story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ E-mail करें। हमारी Id है: submission@sh035.global.temp.domains. पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ publish करेंगे। धन्यवाद!

Check Also

From The Heart of A Teacher - Sailaja Saxena

From The Heart of A Teacher: Sailaja Saxena Short English Poetry

From The Heart of A Teacher: Teacher is the who teaches us knowledge, moral values …