दो भाई

Do Bhaiचुन्नू मुन्नू थे दो भाई,
रसगुल्ले पर हुई लड़ाई।

चुन्नू बोला, मैं लूंगा,
मुन्नू बोला, कभी न दूंगा।

झगड़ा सुनकर मम्मी आई,
प्यार से एक बात बताई।

आधा ले तू चुन्नू बेटा,
आधा ले तू मुन्नू बेटा।

ऐसा झगड़ा कभी न करना,
दोनों मिलकर प्रेम से रहना।

Check Also

Environment Quotes in Hindi पर्यावरण पर अनमोल विचार

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

पर्यावरण पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए: एक स्वच्छ वातावरण एक शांतिपूर्ण और …