नवंबर साप्ताहिक लव राशिफल 09 – 15 नवंबर, 2026: आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडे से इस सप्ताह का लव राशिफल।
शुक्रदेव वक्री, सिंह में मंगलदेव, पुराने रिश्ते और अधूरी बातें फिर आएंगी सामने
November Weekly Love Predictions (09 – 15 November, 2026): 9 से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक लव राशिफल सभी 12 राशियों के लिए रिश्तों से जुड़े फैसले, भावनात्मक बातचीत और रोमांस में नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। प्रेम के कारक शुक्रदेव कन्या राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे, जिससे पुराने रिश्ते और अनसुलझी भावनाएं दोबारा सामने आ सकती हैं। 10 नवंबर को चंद्रदेव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। 12 नवंबर को ही मंगलदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जो प्यार में जुनून और तीव्रता बढ़ाएंगे। 15 नवंबर को चंद्रदेव मकर राशि में आ जाएंगे।
Saptahik Love Rashifal, 09 – 15 November, 2026: वक्री शुक्रदेव के असर से इस हफ्ते कोई जाना-पहचाना चेहरा, पुराना मनमुटाव या परिवार में होने वाली कोई अहम बात आपको अपने रिश्तों के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर सकती है। मंगलदेव का सिंह में गोचर दिल की बात कहने का हौसला तो देगा, मगर गुस्सा और बेसब्री भी बढ़ा सकता है। चंद्रदेव की बदलती चाल कभी परिवार तो कभी रोमांस की तरफ ध्यान खींचेगी। कपल्स को घर की साझा जिम्मेदारियों पर बात करनी होगी और एक-दूसरे को ज्यादा वक्त देना होगा। सिंगल्स की मुलाकात दोस्तों, ऑफिस या किसी पार्टी में किसी खास से हो सकती है, लेकिन जुड़ने से पहले सामने वाले की नीयत समझ लें। इस बार अंदाजों से ज्यादा ईमानदार बातचीत काम आएगी।
नवंबर साप्ताहिक लव राशिफल: 09 – 15 नवंबर, 2026
साप्ताहिक लव राशिफल: 09 – 15 नवंबर, 2026
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
मेष लव राशिफल: दिल की बात कहने का बढ़ेगा हौसला, मगर पार्टनर पर हावी न हों
मेष राशि वालों, हफ्ते के शुरुआती दिनों में आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। परिवार की कोई चिंता या छोटी सी कहासुनी आपका मूड खराब कर सकती है, इसलिए सामने वाले की पूरी बात सुने बिना रिएक्ट न करें। काम कितना भी हो, पार्टनर के लिए वक्त निकालना जरूरी है। आगे चलकर प्यार में नया जोश आएगा और आप अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर पाएंगे। इस उत्साह का मजा लीजिए, पर ध्यान रहे कि आत्मविश्वास कहीं कंट्रोल करने की आदत में न बदल जाए।
सिंगल्स की मुलाकात किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए या किसी पार्टी में किसी खास से हो सकती है। पहली नजर में खिंचाव महसूस होगा, लेकिन रिश्ते को अपनी रफ्तार से बढ़ने दें। हफ्ते का दूसरा हिस्सा बच्चों, दोस्तों या किसी खास के साथ समय बिताने के लिए अच्छा है। एक हल्की-फुल्की बातचीत आपको किसी के बहुत करीब ला सकती है।
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
वृषभ लव राशिफल: पुरानी यादें करेंगी बेचैन, घर के कामों पर न हो तकरार
वृषभ राशि के जातक इस हफ्ते पार्टनर से ज्यादा प्यार और ध्यान चाहेंगे। अपनों का रवैया आपको चुभ सकता है, छोटी बात भी दिल पर लग सकती है। किसी पुराने प्यार की याद या अधूरी भावना फिर से उभर सकती है। किसी पुराने दोस्त या एक्स से दोबारा बात भी हो सकती है, पर रिश्ता दोबारा शुरू करने से पहले सोचें।
शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी को भरपूर समय और तवज्जो देनी होगी। घर के कामों के बंटवारे या परिवार की व्यवस्था को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। ऐसी व्यावहारिक बातों को निजी लड़ाई न बनने दें। थोड़ा सा सहयोग घर में बेवजह के तनाव से बचा सकता है।
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
मिथुन लव राशिफल: पुराने झगड़े न दोहराएं, पार्टनर को चाहिए आपका साथ
इस हफ्ते मिथुन राशि वालों पर परिवार की जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। घर से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा या अधूरी पारिवारिक बात फिर उठ सकती है। आज की बातचीत में पुराने गिले-शिकवे न घसीटें, वरना मामला उलझ जाएगा। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी व्यवस्था पर परिवार के बाकी लोगों के साथ दोबारा विचार करना पड़ सकता है।
हफ्ते के आगे बढ़ने के साथ आपका ध्यान जीवनसाथी या पार्टनर की तरफ जाएगा। आप भावनात्मक सहारा और समझदारी की उम्मीद करेंगे। शादीशुदा जातक खुलकर बात करें और बेवजह की नोकझोक से बचें। सिंगल्स की मुलाकात किसी पार्टी या जान-पहचान के जरिए किसी खास से हो सकती है। काम को पूरा वक्त देने के बजाय अपनी निजी जिंदगी के लिए भी जगह बनाइए।
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
कर्क लव राशिफल: अपनों के साथ खिलेगा मन, शब्दों का चुनाव सोचकर करें
कर्क राशि के जातकों की निजी जिंदगी इस हफ्ते सुकून भरी रह सकती है। बच्चों, रिश्तेदारों या पार्टनर के साथ बिताया समय मूड अच्छा कर देगा। हालांकि कोई पुरानी गलतफहमी फिर से चर्चा में आ सकती है। खासकर परिवार के मामलों या पार्टनर के फैसलों पर बात करते समय शब्द सोच-समझकर बोलें। बचाव की मुद्रा में आए बिना सुनेंगे तो रिश्ते की गर्माहट लौट आएगी।
शादीशुदा लोग काम के दबाव का असर रिश्ते पर न पड़ने दें। घर की जिम्मेदारियां आपका निजी समय छीन सकती हैं, इसलिए पार्टनर से जुड़े रहने की कोशिश जानबूझकर करनी होगी। सिंगल्स को अपने सर्कल में या रोज मिलने वाले किसी व्यक्ति में दिलचस्पी हो सकती है। दिल देने से पहले सामने वाले के इरादे समझने के लिए थोड़ा वक्त लें।
सिंह साप्ताहिक लव राशिफल
सिंह लव राशिफल: प्यार में बढ़ेगा जुनून, जिद छोड़कर पार्टनर को फैसलों में शामिल करें
सिंह राशि वालों के लिए शुरुआत में परिवार की जिम्मेदारियां सबसे ऊपर रहेंगी। घर के किसी मामले पर बात करनी पड़ सकती है या किसी करीबी को ज्यादा ध्यान देना होगा। इस हफ्ते आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे, मगर कोई असहमत हो तो आप जल्दी बेसब्र भी हो सकते हैं। कपल्स बेवजह की बहस से बचें और जरूरी फैसलों में पार्टनर को भी शामिल करें।
धीरे-धीरे माहौल हल्का होगा और पार्टनर, बच्चों या दोस्तों के साथ वक्त बिताना अच्छा लगेगा। सिंगल्स अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करेंगे और किसी नए व्यक्ति में दिलचस्पी ले सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते की याद भी आ सकती है, लेकिन सोच समझकर ही बात शुरू करें।
कन्या साप्ताहिक लव राशिफल
कन्या लव राशिफल: रिश्ते से अपनी उम्मीदें फिर से टटोलें, कड़वे शब्दों से बचें
कन्या राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता यह सोचने का है कि आप रिश्ते से असल में क्या चाहते हैं। मन में कुछ सवाल उठ सकते हैं जैसे पार्टनर आप पर पूरा ध्यान दे रहा है या नहीं, या कहीं आप दूसरों की इच्छा पूरी करते करते अपनी ही भावनात्मक जरूरतों को अनदेखा तो नहीं कर रहे। भाई-बहन, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से दिल की बातें हो सकती हैं। जो बात आपको परेशान कर रही है, उस पर चर्चा करते समय बातों में नरमी रखें।
घर की व्यवस्था और परिवार की जिम्मेदारियां आपका ध्यान खींचेंगी। शादीशुदा जातक ऑफिस का तनाव घर न लाएं। सिंगल्स की बात किसी पुराने साथी से दोबारा हो सकती है या किसी पुराने प्रपोजल पर फिर से सोच सकते हैं। जब तक समझ न आ जाए कि पुराना क्या बदला है, तब तक कोई भी वादा न करें।
तुला साप्ताहिक लव राशिफल
तुला लव राशिफल: बिन कहे समझने की उम्मीद न रखें, पैसों की बात प्यार के बीच न लाएं
तुला राशि वालें इस हफ्ते अपनी दिल की बात सुनेगें और इमोशनल सपोर्ट की इच्छा रखेंगे। किसी अपने से भरोसे के दो शब्द सुनने का मन करेगा, लेकिन यह उम्मीद न रखें कि वह बिना कहे आपकी भावनाएं समझ लेगा। पैसों या परिवार की जिम्मेदारियों पर होने वाली बातचीत में तनाव हो सकता है। आर्थिक मतभेद को अपने प्यार से अलग रखें। किसी पुराने रिश्ते की यादें ताजा हो सकती हैं या किसी पुराने साथी से दोबारा जुड़ने का मौका मिल सकता है।
बाद के दिनों में अपनों के साथ बातचीत और छोटी सैर का मन बनेगा। शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम का प्लान बनाएं। सिंगल्स की मुलाकात किसी पार्टी या प्रोफेशनल जान-पहचान से किसी खास से हो सकती है। शुरुआती खिंचाव के भरोसे वादे करने से पहले हालात को ठीक से समझ लें।
वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल
वृश्चिक लव राशिफल: भावनाएं रहेंगी गहरी, हर बात का न निकालें उल्टा मतलब
वृश्चिक राशि के जातकों की भावनाएं इस हफ्ते काफी गहरी रहेंगी। आसपास के लोग कैसा बर्ताव कर रहे हैं, इस पर आपकी नजर ज्यादा रहेगी, मगर हर बात का गलत मतलब निकालने से बचें। शांत बातचीत से आप पार्टनर के इरादे बेहतर समझ पाएंगे। शादीशुदा लोग जीवनसाथी को ज्यादा ध्यान दें, खासकर अगर काम के दबाव में आप उन्हें वक्त नहीं दे पा रहे थे।
सिंगल्स के पास किसी पुराने जानकार का मैसेज आ सकता है या कोई अधूरी बातचीत बार-बार याद आ सकती है। कमिटमेंट करने की जल्दी न करें। परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। अपने लोग जब अपनी चिंता बताएं तो ध्यान से सुनें और जरूरी बातों के लिए वक्त निकालें, ताकि गलतफहमियां न पनपें।
धनु साप्ताहिक लव राशिफल
धनु लव राशिफल: काम और परिवार में बनाएं संतुलन, प्यार से कहें पर्सनल स्पेस की बात
धनु राशि वाले इस हफ्ते अपना समय करियर की योजनाओं और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बांटेंगे। घर के लोगों को लगेगा की आप उनके लिए उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए अपना शेड्यूल समझाएं और जरूरी बातों के लिए वक्त निकालें। शादीशुदा जातक पैसों और घर की जिम्मेदारियों पर खुलकर बात करें। यह न मानकर चलें कि पार्टनर आपके हर फैसले से सहमत है। थोड़ा धीरज रखेंगे तो ऐसी बातें आसानी से सुलझ जाएंगी।
सिंगल्स को कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित कर सकता है जिसकी पढ़ाई, करियर या सोच आपसे मिलती हो। एक गहरी बातचीत आपकी दिलचस्पी बढ़ा सकती है, लेकिन कमिटमेंट से पहले उसके मूल्यों को समझें। इन दिनों आपको आजादी और अपनी स्पेस की जरूरत ज्यादा महसूस होगी। यह बात इस तरह कहें कि अपनों को अनदेखा किए जाने का एहसास न हो।
मकर साप्ताहिक लव राशिफल
मकर लव राशिफल: काम को हर बार बहाना न बनाएं, न छेड़ें पुराने विवाद
मकर राशि के जातकों पर करियर की जिम्मेदारियां इतनी रहेंगी कि परिवार के लिए वक्त कम हो सकता है, लेकिन घर के लोग फिर भी आपका साथ चाहेंगे। हर पेंडिंग प्लान के लिए काम को वजह न बनाएं, बातचीत के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। शादीशुदा जातक साझा पैसों और घर की जिम्मेदारियों पर शांति से चर्चा करेंगे। संवेदनशील मुद्दों पर बात तीखी हो सकती है, इसलिए मौजूदा बहस में पुराने विवाद न खींचें।
सिंगल्स किसी गंभीर रिश्ते में हामी भरने से पहले सामने वाले के स्वभाव और मूल्यों को समझेंगे। किसी रिश्ते में जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है। हफ्ते के आखिर तक आपको अपनी जरूरतें और रिश्तों की प्राथमिकताएं ज्यादा साफ दिखने लगेंगी। इस समझ का इस्तेमाल उन रिश्तों को मजबूत करने में करें जो सच में मायने रखते हैं।
कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल
कुंभ लव राशिफल: रिश्ते में बढ़ेगी गर्माहट, बाहरी लोगों की राय से न लें फैसले
इस हफ्ते कुंभ राशि वालों के रिश्तों में नजदीकी और इमोशन्स दोनों काफी बढ़ जाएंगे, लेकिन किसी एक की बेसब्री की वजह से बहस भी हो सकती है। कपल्स भविष्य की योजनाओं, साझा जिम्मेदारियों या पैसों पर बात करेंगे। तुरंत रिएक्ट करने के बजाय पार्टनर को अपनी चिंता बताने का मौका दें। परिवार के किसी सदस्य को आपके साथ और सहारे की जरूरत हो सकती है।
सिंगल्स की मुलाकात प्रोफेशनल या सोशल सर्कल में किसी से हो सकती है। आकर्षण बढ़ सकता है, पर सीरियस कमिटमेंट से पहले सामने वाले की नीयत समझ लें। बाहर के लोगों की राय को अपने निजी फैसलों में न आने दें। रिश्ता दो लोगों की साफ बातचीत से ही चलता है, खासकर जब निजी और बड़े फैसले लेने हों।
मीन साप्ताहिक लव राशिफल
मीन लव राशिफल: छोटी-छोटी परवाह से गहरा होगा रिश्ता, न दोहराएं एक ही बहस
इस हफ्ते मीन राशि वालों के छोटे-छोटे केयरिंग जेस्चर भी रिश्तों को काफी बेहतर बना सकते हैं। अगर आप भावनात्मक रूप से दूर रहे हैं या दूसरी जिम्मेदारियों में उलझे रहे हैं, तो अपनों से फिर जुड़ने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ कोई पुराना अनसुलझा मुद्दा फिर उठ सकता है। एक ही बहस दोहराने के बजाय इस पर ध्यान दें कि असल में क्या सही किया जा सकता है। करियर या पैसों के मतभेद का असर अपने रिश्तों पर न पड़ने दें।
सिंगल्स किसी पुराने रिश्ते के बारे में दोबारा सोच सकते हैं या ऑफिस और दोस्तों के बीच किसी में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। किसी को दिल की बात बताने से पहले पूरा वक्त लें। परिवार के लोग किसी अहम फैसले पर आपकी सलाह मांग सकते हैं, राय देने से पहले उनकी चिंता सुनें। परिवार में हर समस्या अपने सिर लेने के बजाय धैर्य और व्यावहारिक बातचीत से समझे और सबके साथ सुलझाएं।
Kids Portal For Parents India Kids Network