साप्ताहिक लव राशिफल: Weekly Love Horoscope Predictions

साप्ताहिक लव राशिफल 02 – 08 मार्च 2026: March Weekly Love Horoscope

साप्ताहिक लव राशिफल 02 – 08 मार्च, 2026: आइए जानते हैं ऐस्‍ट्रॉलजर नंदिता पांडे से इस सप्‍ताह का लव राशिफल।

मीन राशि में शुक्र के उच्च होने से प्रेम में प्रगाढ़ता आने की संभावना, इस हफ्ते कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Weekly Love Predictions (02 – 08 March, 2026): यह सप्ताह इस बात को याद रखने का है की रिश्ते आपसी समझ से ही बढ़ते हैं। सप्ताह के शुरुआती दिन प्यार के इजहार और कशिश से भरे होने की संभावना दिखाते हैं। सप्ताह का मध्य भाग प्रैक्टिकल व्यवहार की ओर संकेत कर रहा है। सप्ताहांत समन्वय, आपसी सामंजस्य और सद्भाव की और जाने को प्रेरित कर रहा है। अगर आप साथी की कही हुई बातों पर अच्छे से ध्यान दें और जवाब देने में संयम बरतें तो संबंध काफी बेहतर हो सकते हैं।

Saptahik Love Rashifal, 02 – 08 March, 2026: यह सप्ताह भावनात्मकता को बढ़ा कर संबंधों के बदलने के संकेत लेकर आया है। चंद्र देव सिंह से कन्या और फिर तुला राशि में होते हुए निकलेंगे। इस स्थिति में अपनत्व, आत्म चिंतन और समन्वय पर फोकस हो सकता है। शुक्र देव का मीन राशि में उच्च का होने से प्रेम में प्रगाढ़ता आने की संभावना बन सकती है। कुछ छोटे मोटे मतभेद भी रहेंगे, लेकिन शांत भाव से की हुई बातचीत मसले सुलझाने में सहायक रहेगी। पारिवारिक संबंध भी मजबूत रहने की संभावना है।

साप्ताहिक लव राशिफल: मार्च 2026

साप्ताहिक लव राशिफल: 02 – 08 मार्च, 2026

मेष: मार्च साप्ताहिक लव राशिफल

  • इस सप्ताह आपकी भावनाओं में उतार चढ़ाव आते रहेंगे। 2 मार्च को चंद्र देव का सिंह राशि में होना आपकी अभिव्यक्ति और स्नेहशीलता को बल देगा। अगर आप किसी के साथ संबंध में हैं तो मीठी-मीठी बातों से प्रेम का आनंद ले सकेंगे। अगर सिंगल हैं तो दूसरों को आकर्षित कर पाएंगे। इस समय का, बिना छल कपट के, आनंद लें।
  • 4 मार्च की दोपहर के बाद कुछ गलत फहमियां होने की संभावनाएं हैं। बेमतलब सोचने और दूसरे की बुराई करने से बचें। ध्यान से सुने और प्रेम पूर्वक बात करें। शुक्र देव का मीन राशि में उच्च का होना, प्यार की गहराई बढ़ने और संबंधों के बेहतर होने की तरफ इशारा करता है।
  • 6 मार्च की रात्रि जब चंद्र देव तुला में प्रवेश करेंगे तब संबंधों में ठहराव आएगा। पर्सनल बातों में ज्यादा न मन लगाएं। समझदारी दिखाएं और अहंकार से होने वाले टकराव से बचें।

वृषभ: Weekly Love Horoscope Predictions

  • यह सप्ताह आपके लिए प्रेम संबंधों में धीमी बढ़त की तरफ इशारा कर रहा है। 2 मार्च को जब चंद्र देव सिंह राशि में होंगे तब आप अपने परिवार और निकटतम मित्रों को महत्व देंगे। आपकी दोस्तों या परिवार जन के साथ आराम से समय बिताने और बातचीत करने का मन होगा। अपने प्रिय जनों के साथ समय बिताएं।
  • 4 मार्च के दोपहर बाद का समय, चंद्र देव के कन्या राशि में जाने से, अपनी बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाने की सामर्थ्य देगा। समझदारी भरे रोमांस के पल मिल सकते हैं। मीन राशि में उच्च के शुक्र देव भी नजदीकियाँ बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • 6 मार्च की रात के बाद से तुला राशि में गोचर करने पर चंद्र देव सामंजस्य बढ़ाने में मदद करेंगे । कोई विवाद होने पर ऊंचा न बोलें। अड़ियलपन से बचें और नरमी से पेश आयें।

मिथुन: मार्च साप्ताहिक लव राशिफल

  • यह सप्ताह आपके रिश्तों में भावनात्मक विकास ला सकता है। आप रिश्तों में समझबूझ का परिचय देंगे। 2 मार्च को सिंह राशि में चंद्र देव, भाई-बहन, रिश्तेदार या अन्य करीबी व्यक्ति से बोल चाल में सुधार लाएंगे। माहौल हल्का फुलका और आनंददायक रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
  • दोपहर 4 मार्च के उपरांत चंद्र देव कन्या राशि में रहेंगे। तब पारिवारिक मामले प्रमुख रहेंगे। घर संबंधी अचानक काम आने से व्याकुल न होवे। प्रेम संबंधी बातों मैं शुक्र देव का प्रभाव भी अच्छा रहेगा।
  • 6 मार्च की रात से ही रोमांटिक वाइब पुनः बढ़ जाएंगी। अपने साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यावहारिक रह कर शांति से समय व्यतीत करें।

कर्क: Weekly Love Horoscope Predictions

  • इस हफ्ते प्रेम संबंधों में इमोशन काफी रहेगा। वैसे 2 या 3 मार्च को पैसों या किसी कीमती वस्तु से संबंधित बात, परिवार में या साथी से हो सकती है। ईमोशनल होकर रीऐक्ट करना उचित नहीं होगा।
  • 4 मार्च की दोपहर के बाद से आपकी बोलचाल में निखार या जाएगा। आप मनमुटाव कम कर पाएंगे। शुक्र देव भी रोमांस और प्रेम को बढ़ाने में मदद करेंगे क्योंकि वे मीन राशि में उच्च के हो कर बैठे हैं। आपका स्पिरिच्वल और ईमोशनल तालमेल अच्छा रहेगा।
  • जब 6 मार्च तो चंद्र देव तुला राशि में जाएंगे तब घर परिवार में खुशहाली और गर्मजोशी आएगी। छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करें। रिश्ते मजबूत रहेंगे।

सिंह: मार्च साप्ताहिक लव राशिफल

  • यह हफ्ता आपकी भावनाओं को उजागर करेगा। हफ्ते की शुरुआत में जब चंद्र देव सिंह राशि में रहेंगे तब आप संवेदनशील तथा भावुक रह सकते हैं। परिवार या पार्टनर के साथ बिताया हुआ समय अर्थपूर्ण तो लगेगा ही, काफी इन्टेन्स भी हो सकता है। शांत रहें और ड्रमैटिक होने की कोशिश न करें।
  • 3 मार्च के बाद, कन्या राशि में चंद्र देव का गोचर आपको किसी धन संपत्ति संबंधी बातचीत में उलझा सकता है। बात किसी रिश्ते को ले कर भी हो सकती है। किसी की भी बुराई करने से बचें।
  • 6 मार्च के उपरांत तालमेंल अच्छा रहेगा और बोल चाल में भी फ्लो बनेगा। तुला राशि में चंद्र देव के गोचर के कारण प्रेम पूर्वक की गई बातें, संबंधों को सुलझाएंगी और बेहतर बनायेंगी।

कन्या: Weekly Love Horoscope Predictions

  • इस हफ्ते आपको प्रेम के संबंध में कोई भावनाओं से जुड़ी सीख मिल सकती है। क्योंकि, चंद्र देव सिंह राशि में रहेंगे, इस लिए आप किसी सोच में डूबे रह सकते हैं। आपको एकांत ज्यादा बहाएगा पर बेहतर यही होगा कि आप किसी से कुछ न कुछ बात शेयर कर लें।
  • 4 मार्च से मन में विचारों की स्पष्टता आने लगेगी। आपको अपने विचार व्यक्त करने का मौका भी मिल सकता है पर ध्यान रहे, अपने प्रिय जन या प्रेमी से बात करते समय शांत स्वभाव से बोलें।
  • 6 मार्च से कुछ जिम्मेदारियां उठाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। सच्चाई से वार्तालाप करें, सब कंट्रोल में रहेगा।

तुला: साप्ताहिक लव राशिफल

  • यह सप्ताह आपके ईमोशनल संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अच्छा है। सामाजिक संबंध बढ़ेंगे और नए दोस्त बन सकते हैं। प्रियजनों के साथ बिताया हुआ समय अच्छा लगेगा।
  • कन्या राशि में चंद्र देव जब 4 मार्च को जाएंगे तब आप किसी रिश्ते के बारे में गंभीरता से सोच सकते हैं। ज्यादा बाल की खाल न निकालें और संबंध का आनंद लें। शुक्र देव मीन में होने के कारण उच्च के हैं। उनका सहयोग संबंधों को और इंटरेस्टिंग बनाने में मिल रहा है।
  • सप्ताह के अंतिम दिनों में जब चंद्र देव तुला राशि में जाएंगे तब आपका आकर्षण चरम पर रहेगा। दूसरों से बात करते समय सम्मानजनक शब्द ही बोलें। लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: मार्च साप्ताहिक लव राशिफल

  • यह सप्ताह आपको संबंधों में बैलेंस बनाकर रखना सिखाएगा। सप्ताह के शुरू में काम या करियर की जिम्मेदारियों की वजह से घर परिवार या पार्टनर से साथ समय कम ही बीतेगा।
  • 4 मार्च के उपरांत वृश्चिक राशि वालों के लिए दोस्तों से ग्रुप में मिलने जुलने का योग बन सकता है क्योंकि कन्या राशि में चंद्र देव गोचर कर रहे हैं। किसी समारोह में जाने का मौका भी हो सकता है। शुक्र देव की कृपा से कुछ नए गहरे संबंध बन सकते हैं।
  • सप्ताहांत में आपको शांत और सौम्य रहने की आवश्यकता रहेगी। चंद्र देव तुला राशि में रहेंगे और आपके संबंधों को मजबूत बनाएंगे।

धनु: March Weekly Love Prediction

  • यह हफ्ता क्लेरिटी और ईमोशनल ग्रोथ लाएगा। 2 और 3 मार्च को अपने बड़े -बुजुर्गों से सलाह लेने का अच्छा मौका बन सकता है। सफाई से बात करें और पूरी बात सुनने की कोशिश करें।
  • 4 मार्च दोपहर के बाद चंद्र देव, करिअर की जिम्मेंदारियों को बढ़ाएंगे। काम और परिवार या प्रेमी के साथ समय को बैलन्स करने की कोशिश करें।
  • सप्ताह के आखिरी भाग में दोस्ती और सामाजिक मेंल जोल बढ़ाने के मौके मिलेंगे, उनका इस्तेमाल करें। अपने साथी ये साथ बिताया समय बहुत सुकून देने वाला रहेगा। भरोसा और भी गहरा होगा।

मकर राशि साप्ताहिक लव राशिफल:

  • मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह रिश्तों में बड़प्पन लाएगा। चंद्र देव के सिंह राशि में होने के कारण आपकी साथी या प्रेमी के साथ जिम्मेंदारियों के बारे में सीरीअस बात हो सकती है। बात का बतंगड़ बनाने से बचें।
  • हफ्ते के मध्य में प्रेमी या साथी या परिवार के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। यात्रा में काफी नई बातें सीखने का अनुभव हो सकता है। शुक्र देव रोमांस और दया भाव को गहरा होने में मदद कर रहे हैं। आप प्यार भारी बातें बड़ी आसानी से बोल पाएंगे।
  • 6 मार्च के उपरांत चंद्र देव आपको घर परिवार और सामाजिक कार्यों में बैलन्स बनाने में मदद करेंगे।

कुंभ: साप्ताहिक लव राशिफ

  • यह हफ्ता आपके रिश्तों में ग्रोथ और बेहतर समझ लाएगा। चंद्र देव का सिंह राशि में होना सहयोग और पार्ट्नर्शिप पर फोकस ला रहा है। आपको अपने पार्टनर के साथ गहरी और गंभीर बातचीत की जरूरत महसूस हो सकती गई। शांत और ईमानदार तरीके से की गई बात ही उचित परिणाम देगी।
  • 4 मार्च के बाद कन्या राशि के चंद्र देव, धन, संपत्ति, जिम्मेंदारियों जैसे विषयों पर चर्चा का योग बना सकते हैं। किसी की भी बुराई करने से बचें । किसी को नीचा न दिखाएं। शांत रहें और अपनी बात कहें। आपके जीवन में शुक्रदेव भी गर्म जोशी और प्यार के मौके ला रहे हैं।
  • 6 मार्च से आपके रिश्तों में सुधार होगा। फिजूल की बहस में न पड़ें। भावनाओं को कंट्रोल करें तो शांति रहेगी।

मीन: March Weekly Love Horoscope

  • इस हफ्ते आपकी भावनात्मक सोच में गहराई आने की उम्मीद है। 2 मार्च से बेशक आपके रोजमर्रा के काम बढ़ेंगे जिस वजह से आप परिवार या प्रेमी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। कोशिश करें की बैलन्स बन पाए। एक छोटा सा फोन काल या मैसेज भी काम कर जाएगा।
  • 4 मार्च के उपरांत चंद्र देव के कन्या में गोचर करने पर साथी और परिवार से संपर्क और व्यवहार सामान्य होंगे।
  • 6 मार्च के बाद बेहतर अपनापन और जुड़ाव महसूस करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद शांत स्वभाव रखकर आप आपसी सम्मान और प्रेम बनाए रख सकते हैं।

~ ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय

आपको ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय द्वारा रचित यह ‘साप्ताहिक लव राशिफल‘ कैसा लगा – आप से अनुरोध है की अपने विचार comments के जरिये प्रस्तुत करें। अगर आप को यह टैरो राशिफल अच्छा लगा है तो Share या Like अवश्य करें।

Nandita Pandey: Astrologer, Tarot Card Reader, Energy Healer, Past Life Regression Therapist, Spiritual Guide , Life Coach

Nandita Pandey is an internationally acclaimed celebrity Astrologer, Tarot Card Reader, Energy Healer, Past Life Regression Therapist, Spiritual Guide, Life Coach and much more…

Counted amongst the top few Astrologers & as the highest rated and credible Tarot Card Reader in India and across the Globe, Nandita has proved her mettle time and again by being uncannily accurate on her forecasts on events of National and International importance.

A spiritually gifted Soul, She is a natural mystic. Her deep knowledge of Metaphysics, Astrology, Tarot and related sciences is also enhanced by her clairvoyance and her Para psychic abilities.

In fact as per the data of last decade and half in Indian News Channels, she has to her credit the highest number of predictions made on news channels with the highest rate of accuracy amounting to a rate of 99% accuracy.

Check Also

Virgo Monthly Horoscope: October 2022

Virgo Monthly Horoscope: Virgo March 2026 Horoscope Predictions

Virgo Monthly Horoscope (August 23 – September 22) Virgo March 2026 Horoscope: Virgo is the …

Leave a Reply