अपने वैलेंटाइन को राशि अनुसार करें प्रपोज Propose your Valentine according to your Sunsign

अपने वैलेंटाइन को राशि अनुसार करें प्रपोज

प्यार और इजहार का त्योहार वैलेंटाइन डे आने वाला है। ऐसे में अगर आप इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर कुछ खास करना चाहते हैं तो राशि के अनुसार अपने वैलेंटाइन को प्रपोज करें। आगे जानें, कि अलग-अलग राशि के लोगों को इस साल वैलेंटाइन डे पर कैसे प्रपोज किया जाए…

अपने वैलेंटाइन को राशि अनुसार करें प्रपोज

1मेष (Aries): आमतौर पर मेष राशि के प्रेमी किसी भी अवसर पर जोरदार पार्टी करने के शौकीन होते हैं। इस मौके पर आप पूल साइड या किसी रेस्तरां में अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। अपने साथ लाल गुलाबों का बुके और शैंपेन ले जाना ना भूलें।

2वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के लोग बहुत कामुक होते हैं। अपने प्यार के लिए आप जो भी लें उसका बेहद सॉफ्ट फील होना चाहिए। मुलायम कपड़े इस अवसर पर अच्छा गिफ्ट हो सकते हैं। इसके साथ ही चॉकलेट केक का भी इंतजाम रखें जिस पर ‘I Love You’ लिखा हो।

3मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के लवर आपसे महंगे गिफ्ट की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही इस दिन, मिथुन राशि के प्रेमियों के लिए नजदीकी दोस्तों के साथ एक छोटा गेट-टुगेदर भी आयोजित किया जा सकता है।

4कर्क (Cancer): इस राशि के लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं इसलिए कर्क राशिवालों के लिए वैलेंटाइन डे को रॉयल बनाकर ही उन्हें खुश किया जा सकता है। इन लोगों को महंगे गिफ्ट के साथ ही ‘I LOVE YOU’ लिखा हुआ चॉकलेट बॉक्स भी दे सकते हैं।

5सिंह (Leo): इस राशि के लोगों को महंगे सजावटी कपड़े और जूलरी बहुत पसंद आते हैं। सिंह राशि के लोगों में काफी गहराई होती है और ये अपने आप पर गर्व करते हैं। इसलिए आप बेहद सम्मान देकर ही इनके दिल की गहराइयों में उतर सकते हैं।

6कन्या (Virgo): कन्या राशि के लोग अपने प्रेम को चुनने में भी बहुत सावधानी बरतते हैं। आप इन्हें लव पिलोकेस सेट देकर रिझा सकते हैं क्योंकि ऐसे गिफ्ट से यह भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं।

7तुला (Libra): तुला राशि के लोग जिसको चाहते हैं उस पर पूरा प्यार उड़ेल देते हैं। इस मौके पर इन्हें कोई भी सजावटी सामान दिया जा सकता है जिससे वह आपको याद करे।

8वृश्चिक (Scorpio): इस राशि के लोगों का प्यार रहस्यमय होता है। वृश्चिक राशि के लोगों को रिझाने के लिए आप रहस्यमयी कहानियों और गुप्त खजानों के बारे में किताब दे सकते हैं। इन्हें प्रपोज करने के लिए आप इन्हें पूल साइड या समुद्र के किनारे ले जाएं।

9धनु (Sagittarius): धनु राशि के लोग बेहद मनमौजी होते हैं। ये कभी भी एक जगह पर टिककर नहीं रहते। इसलिए अगर आप इनका दिल जीतना चाहते हैं तो इन्हें किसी अच्छी जगह पर घुमाने के लिए ले जाएं। साथ ही, प्रपोज करने से पहले इन्हें खास महसूस कराया जाना भी जरूरी है।

10 मकर (Capricorn): इस राशि के लोग शर्मीले और शांत होते हैं और अपने साथी से पूरी ईमादारी की उम्मीद करते हैं। वैलेंटाइन डे पर आप इनके लिए कुछ भी खास न करें लेकिन केवल उनके बारे में ही बात करें। आप इन्हें ऐसी जगह भी ले जा सकते हैं जहां आप पहली बार मिले थे।

11कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि वालों को यह महसूस कराना बहुत जरूरी है कि वह बेहद खास हैं। आप बस अपने घुटनों पर आ जाएं फिर उनके चेहरे की चमक देखने लायक होगी। आपको जो भी कहना है इस राशि के लोगों से सीधे कहिए, और यकीन मानिए आपको सफलता मिलेगी।

12मीन (Pisces): इस राशि के लोग हमेशा सपनों की दुनिया में जीते हैं। इन्हें प्रपोज करने के लिए इन्हें लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं, ये जरूर आपका प्रपोजल स्वीकार कर लेंगे। साथ ही आप इन्हें गिफ्ट के तौर पर मोटिवेशनल टेप, किताबें और तस्वीरें भी दे सकते हैं।

Check Also

Zodiac Sign and Dhanteras धनतेरस: राशि अनुसार खरीदें चीजें, बरसेगी लक्ष्मी

धनतेरस: राशि अनुसार खरीदें चीजें, बरसेगी लक्ष्मी और धन्वंतरि की कृपा

धनतेरस पर नई चीजें खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी …