हिंदू नववर्ष वार्षिक राशिफल: पंडित राकेश झा

हिंदू नववर्ष 2079 वार्षिक राशिफल: पंडित राकेश झा

हिंदू नव वर्ष पर जानिए पूरे साल का भविष्यफल

2 अप्रैल से हिंदू नववर्ष संवत 2079 का आरंभ हो गया है। यह नल नामक संवत है जिसके राजा शनि महाराज हुए हैं। जबकि संवत के मंत्री गुरु ग्रह हैं जो धर्म, धन और सुख के कारक माने जाते हैं। इस संवत के आरंभ में ही ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव हो रहा है जिसका प्रभाव पूरे संवत सभी राशियों पर होगा। यह संवत आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा, किन-किन राशियों के लिए राजा शनि भाग्यशाली रहेंगे देखें संवत 2079 का वार्षिक राशिफल…

मेष राशिफल: हिंदू नववर्ष वार्षिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह वर्ष शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी और कारोबार में आपको अपनी मेहनत और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में बड़े भाइयों और पिता से सहयोग पाएंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। विवाह योग्य व्यक्ति नए संबंध में बंध सकते हैं। सलाह है कि सेहत का ध्यान रखें। गर्मी और पित्त संबंधी रोग की आशंका रहेगी। संतान पक्ष को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृष राशि: हिंदू नववर्ष वार्षिक राशिफल

वृष राशि वालों के लिए यह संवत प्रगति और उन्नति दायक रहेगा। पूर्व में किए गए कर्म का आपको पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और उन्नति का मौका मिल सकता है। घर, जमीन और वाहन का सुख मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत लोगों को कामयाबी मिलेगी। जीवनसाथ से प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। खान पान संयमित रखें।

मिथुन राशि के लिए संवत 2079

संवत 2079 मिथुन राशि के लोगों के लिए बीते साल के मुकाबले बेहतर होगा। इस साल आप ढैय्या और राहु के प्रतिकूल प्रभाव से राहत महसूस करेंगे। मेहनत और कर्म के अनुसार आप तरक्की पाएंगे लेकिन खर्च के मामले में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा। घर से बाहर रहने वाले लोगों को पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी होगी। बच्चों की शिक्षा और उनकी सेहत को लेकर चिंतित होंगे। नौकरी और कारोबार में पूर्व में किए गए श्रम का लाभ मिल सकता है। खर्च के साथ आय में भी इजाफा होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

कर्क राशि वालों के लिए संवत 2079

उथल-पुथल वाला रह सकता है। इस साल आपको अपने मन को संयमित रखना होगा। आपके क्रोध और व्यवहार की वजह से अपनो से संबंध खराब हो सकता है। सेहत के मामले में भी कर्क राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है। संक्रमण के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में साल कुछ अधिक खर्चीला रहेगा, लेकिन आय की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे लेकिन किसी निकट संबंधी के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है।

सिंह राशि: हिंदू नववर्ष वार्षिक राशिफल

सिंह राशि के लोगों के लिए यह संवत उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस साल आर्थिक निवेश संभलकर करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और यात्रा पर आपका धन खूब खर्च होगा। कुछ यात्राएं भी इस साल होंगी जिनमें आंशिक सफलता पा सकेंगे। लोन और कर्ज से आपको बचना चाहिए। क्रोध के कारण आपका काई काम खराब हो सकता है। इसलिए योग ध्यान कीजिए और मन को संतुलित रखिए, यही इस संवत पर आपके लिए सलाह है। माता से आशीर्वाद लेकर शुभ काम करें, सफलता पाएंगे।

कन्या राशि के लिए संवत 2079

यह संवत कन्या राशि के लोगों के लिए संतुलित और सुखद रहेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा। कारोबार में वृद्धि होगी, कारोबारी लोग कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। नौकरी में अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कामयाबी मिलेगी। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। लंबी और सुखद यात्रा का योग है।

तुला राशि: हिंदू नववर्ष वार्षिक राशिफल

यह संवत तुला राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा। बीते वर्ष की चली आ रही परेशानियों से इनको राहत मिलेगी। जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग मिलेगा। नौकरी में कामयाबी और तरक्की पाएंगे। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ पाएंगे। शिक्षा में रुचि बढ़ेगी। ज्ञान विज्ञान का विकास होगा। सेहत के मामले में सतर्कता रखेंगे तो इस संवत में आमतौर पर आप सेहतमंद रहेंगे। बहनों और मायके से इस राशि के जातकों के संबंध बेहतर होंगे, लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी की कामयाबी से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक राशि: हिंदू नववर्ष 2079 वार्षिक राशिफल

यह संवत वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बीते संवत से कुछ राहत देने वाला रहेगा। केतु के आपकी राशि से निकल जाने से आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। बीते समय हुए गैर जरूरी खर्चों को संतुलित करने के लिए आप प्रयासरत होंगे जिसमें कुछ हद तक सफलता पाएंगे। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम बनेंगे। लेकिन जोखिम वाले काम में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अतिउत्साह में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। जीवनसाथी से तालमेल और सहयोग में कुछ कमी रहेगी, जिसकी वजह सेहत और दूरी हो सकती है।

धनु राशि के लिए संवत 2079

यह संवत धनु राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि प्रदान करने वाला होगा। इस साल आपको निवेश और शेयर के माध्यम से लाभ मिल सकता है। किसी अनुभवी और वरिष्ठजनों के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। करियर में प्रगति होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। तीर्थयात्रा का संयोग बनेगा। माता-पिता की ओर से लाभ पाएंगे। संतान इच्छुक व्यक्तियों को संतान सुख मिल सकता है।राशि के अनुसार मां दुर्गा चढ़ाएं ये चीजें तो मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

मकर राशि के लिए संवत 2079

शनि की मकर राशि वालों के लिए यह संवत सुखद और प्रगति दायक रहेगा। इस संवत में आपको अपनी मेहनत और लगनशीpलता का संपूर्ण लाभ मिलेगा। कारोबार और कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं। विदेश से संपर्क लाभकारी रहेगा। अधिकारी वर्ष से आपको तालमेल बनाकर रहना चाहिए इससे कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, नहीं तो मनमुटाव भी हो सकता है। कुछ लोगों के मन में नौकरी में बदलाव का विचार भी आएगा। पारिवारिक जीवन का सुख सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि के लिए संवत 2079

यह संवत कुंभ राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। इस साल राशि के स्वामी शनि का आमगन आपकी राशि में हो रहा है। ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में अपनी मेहनत और प्रयास से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में बड़े बुजुर्गों से सहयोग और आशीर्वाद पाएंगे। पैतृक संपत्ति से सुख मिल सकता है। किसी पुराने मित्र और संबंधी से संपर्क होगा जो लाभदायक रहेगा। इस साल आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पुराने निवेश लाभ देंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ जाएगी। शिक्षा में प्रगति करेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जून से अगस्त तक का समय बेहद शुभ है।अप्रैल में ग्रहों का महापरिवर्तन, भारत, यूक्रेन, पाकिस्तान, श्रीलंका पर ऐसा रहेगा असर

मीन राशि: हिंदू नववर्ष 2079 वार्षिक राशिफल

मीन राशि वाले इस संवत में भाग्य का पूर्ण लाभ पाएंगे। आपको अपनी मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। छोटे निवेश में भी आप मोटी कमाई कर सकते हैं। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इस साल मीन राशि के लोगों को जमीन मकान पर धन खर्च करना होगा। कहीं अटका हुआ धन है तो आपको मिल सकता है। परिवार में नए संबंध स्थापित होंगे। निकट संबंधियों से भी इस साल आपके रिश्तों में सुधार होगा।

~ पंडित राकेश झा

Check Also

Capricorn Horoscope - मकर राशि

Capricorn Weekly Horoscope April 2024: Anupam V Kapil

Capricorn Weekly Horoscope April 2024: The zodiac sign of Capricorn is represented by the symbol of …