भारत वर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है।
दिवाली उद्धरण और सन्देश विद्यार्थियों और बच्चों के लिए
- दीपावली आए तो
रंगी रंगोली,
दीप जलाए, धूम
धड़ाका,
छोड़ा पटाखा, जली
फुलझडि़यां
सबको भाए..
आप सबको दीपावली
की शुभकामनाएं! - दीपक का प्रकाश हर
पल आपके जीवन में
नई रोशनी लाए,
बस यही शुभकामना
है आपके लिए इस
दीपावली में।
शुभ दीपावली! - ये दिवाली आपके जीवन
में खुशियों की बरसात
लाए,
धन और शौहरत की
बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! - झिलमिलाते दीपों की
रोशनी से प्रकाशित
ये दीपावली आपके घर में
सुख समृद्धि और
आशीर्वाद ले कर आए
शुभ दीपावली! - दीपावली में दीपों
का दीदार हो,
और खुशियों की
बौछार हो।
शुभ दीपावली! - इस दिवाली में यही
कामना है कि
सफलता आपके कदम चूमे
और खुशी आपके आसपास हो।
माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे। - आपको आशीर्वाद मिले गणेश से
विद्या मिले सरस्वती से
दौलत मिले लक्ष्मी से
प्यार मिले सब से
दिवाली के अवसर पर
यही दुआ है दिल से
हैप्पी दिवाली! - श्री राम जी आपके संसार में
सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से
आपका घर आंगन रौशन हो
आपको दीपावली की
हार्दिक शुभकामनाएं! - दीपावली है पर्व दीपों का,
खुशियों और आनंद का,
उजाला और उल्लास का
दीपावली की हार्दिक
शुभकामनाएं! - दीप जलते जगमगाते रहें,
हम आपको, आप हमें
याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है,
दुआ है हमारी कि,
आप चाँद की तरह
जगमगाते रहें,
दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं!
Kids Portal For Parents India Kids Network