Hindi Slogans on Population Control जनसंख्या नियंत्रण पर नारे

जनसंख्या नियंत्रण पर नारे विद्यार्थियों के लिए

जनसंख्या नियंत्रण पर नारे: जन्म दर को कम करके जनसंख्या वृद्धि में कटौती करने को ही आम तौर पर जनसँख्या नियंत्रण माना जाता है। भारत एक ऐसा उदाहरण है जहाँ सरकार ने देश की आबादी कम करने के लिए कई उपाय किये हैं। तेज़ी से बढती जनसँख्या आर्थिक वृद्धि और जीवन स्तर पर दुष्प्रभाव डालेगी, इस बात की चिंता के चलते 1950 के दशक के आखिर और 1960 के दशक के शुरू में भारत ने एक आधिकारिक परिवार नियोजन कार्यक्रम लागू किया; विश्व में ऐसा करने वाले ये पहला देश था।

कृत्रिम तरीकों का उपयोग करके जनसंख्या वृद्धि की दर को बदलने को जनसंख्या नियन्त्रण कहते हैं। कुछ वर्ष पहले तक जनसंख्या वृद्धि की दर को बढ़ाने का लक्ष्य होता था किन्तु अब जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करना लक्ष्य है।

1950 से 1980 के बीच की अवधि में पूरे विश्व की जनसंख्या में वृद्धि तथा गरीबी, पर्यावरण बिगड़ने, तथा राजनैतिक स्थायित्व आदि पर इसके बुरे प्रभावों को देखते हुए जनसंख्या वृद्धि की दर को कम करने के प्रयत्न आरम्भ किये गये।

Slogans On population control
Slogans On population control

जनसंख्या नियंत्रण पर नारे: जनसंख्या नियन्त्रण की कुछ प्रमुख विधियाँ निम्नलिखित हैं

  • गर्भनिरोध (Contraception)
  • संभोग-स्थगन (Sexual abstinence)
  • शिशु मृत्युदर को कम करना जिससे लोगों का डर (बच्चों के न बचने का) कम हो और वे अनावश्यक बच्चे न पैदा करें।
  • गर्भपात
  • स्त्रियों की प्रतिष्ठा में वृद्धि की जाय जिससे परम्परागत लैंगिक श्रम विभाजन के बजाय नये प्रकार का लैंगिक श्रम विभाजन हो।
  • बंध्यकरण (Sterilization)
  • एकल शिशु नीति तथा द्वि शिशु नीति
  • परिवार नियोजन
  • छोटे परिवार को आदर्श के रूप में स्वीकारना
जनसंख्या नियंत्रण पर नारे विद्यार्थियों के लिए
जनसंख्या नियंत्रण पर नारे विद्यार्थियों के लिए

जनसंख्या नियंत्रण पर नारे

  • दो बच्चे उज्वल भविष्य, अधिक बच्चे कहाँ भविष्य?
  • हम दो हमारे दो।
  • अगर खुद को आगे बढ़ाना है, तो जनसंख्या पर रोक लगाना है।
  • प्रकृति को बचाना है, तो जनसंख्या पर रोक लगाना है।
  • कम बच्चे छोटा परिवार, यही हैं प्रगति का आधार।
  • छोटा परिवार सुखी परिवार।
  • आबादी पर रोक लगाना मतलब खुद को विकसित बनाना है।
  • धरती ही है मनुष्य का स्वर्ग, भारी आबादी से इसे मत बनाओ नर्क।
  • हमारा छोटा परिवार, खुशियाँ है अपार।
  • याद रहे अधिक आबादी हमेशा लाती है बर्बादी।
  • जब होगी आबादी में कमी, तभी होगी आर्थिक विकास में वृद्धि।
  • अगर नहीं करोगे जनसंख्या पर रोक लगाने के उपाय, तो होगा जीवन का विनाश।
  • हिन्दू हो या मुसलमान, एक परिवार एक संतान।
  • आबादी को ऐसे बिल्कुल ना बढ़ाओ, अपनी धरती को जनसंख्या से ऐसे बिल्कुल ना दबाओ।
  • पूरी दुनिया को आबादी से हो रही समस्या के प्रति जगाना है, विश्व भर में तरक्की का यह संदेश फैलाना है।
  • सभी अपने जीवन में लिखो तरक्की का नया अध्याय और परिवार नियोजन का करो मिलकर उपाय।
  • छोटा परिवार सुखी परिवार, बड़ा परिवार दुखी परिवार।
  • जनसंख्या पर नियंत्रण का लो सभी मिलकर संकल्प, धरती को बेहतर बनाने का यह सबसे अच्छा विकल्प।
  • बढ़ती आबादी लाती है भारी त्रासदी, जनसंख्या पर नियंत्रण कर खुशियां प्राप्त कर सकते हैं सौ फीसदी।
  • हम दो और हमारे दो यही पाठ अपनाओ, और अपने जीवन को विकास की ओर ले जाओ।
  • जनसंख्या पर रोक लगाओ, विकास की धार बढाओ।
  • आबादी पर आप सभी करो नियंत्रण और देश की तरक्की को दो मिलकर आमंत्रण।
  • अगर सच में चाहते हैं अपने देश का विकास, तो बढ़ती आबादी का करो ह्रास।
  • बच्चों को ईश्वर का उपहार ना बताओं, अंधविश्वास से आबादी मत बढ़ाओ।

जनसंख्या वृद्धि की वजह से आज हमारा देश अन्य देशों की तुलना में उतना विकास नहीं कर पा रहा है, क्योंकि इससे न सिर्फ बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है, आर्थिक मंदी, व्यापार विकास और विस्तार गतिविधियां जरूरत से ज्यादा धीमी होती जा रही है। वन, जंगल, वनस्पतियां, जल संसाधन समेत तमाम प्राकृतिक संसाधनों का भी जमकर हनन हो रहा है बल्कि खाद्य उत्पादन और वितरण भी, जनसंख्या के बराबर करने में काफी मुश्किल पैदा हो रही है। वहीं इसकी वजह से महंगाई भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है, जिससे लोगों को अपना पेट पालना तो मुश्किल हो ही गया है, साथ ही कई जगह तो गरीबी की वजह से लोग भुखमरी तक का शिकार हो रहे हैं। इसलिए जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए हर किसी को सचेत होने की जरुरत है, नहीं तो आने वाले भविष्य में इसके बुरे दुष्परिणामों को भुगतना पड़ सकता है।

Check Also

Famous English Quotes about Population

Quotes about Population For Kids: World Population Day 11 July

Quotes about Population For Students: Over-population has been major problem across the world. The efforts …