Never keep these things in Shop or at home घर-दुकान में ये सामान ना रखें

Never keep these things in Shop or at home घर-दुकान में ये सामान ना रखें

घर-दुकान में रखे गए अथवा सजाए गए हर सामान पर वास्तु का प्रभाव पड़ता है। फिर चाहे वो नकारात्मक हो या सकारात्मक। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बहुत सारी ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें घरोंदे अथवा कार्यस्थान पर स्थान देने से धन की देवी लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं और उन जातको से मुंह मोड़ लेती हैं। वास्तु के अनुसार घर को सजाना-संवारना, साफ-सुथरा रखना एक जरूरत है। जो वहां रहने वालों के जीवन की बाधाएं दूर कर खुशियां और सफलता दिलाने में सहायक होता है।

  • देवी-देवताओं की प्रतिमाएं आमने-सामने न रखें, इससे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया होने लगता है।
  • खराब और बंद पड़ा बिजली का किसी भी तरह का सामान न रखें, इससे नकारात्मकता फैलती है। जो पारिवारिक सदस्यों को फलने-फूलने नहीं देती।
  • किसी भी तरह की खंडित प्रतिमाएं और फटे हुए ग्रंथ या चित्र आर्थिक परेशानी का कारण बनते हैं।
  • टूटा हुआ कांच या टुटे हुए बर्तन होने से बार-बार धन की हानि होती है।
  • बंद अथवा खराब घड़ी अच्छे समय को भी बुरे समय में बदल देती है।
  • कांटेदार पौधों से सजावट करने पर धन का अभाव बना रहता है।
  • आजकल रोजमर्रा की अधिकतर वस्तुएं पैकिंग में आती हैं। इस कारण हर घर में रोजाना काफी कूड़ा निकलता रहता है। दिन भर निकलने वाले ऐसे कुड़े को कभी भी घर के ईशान कोण और मुख्य द्वार के सामने एकत्रित नहीं करना चाहिए। इन दो स्थानों को छोड़कर घर से निकलने वाला सभी प्रकार का कूड़ा-कचरा घर में कहीं पर भी डस्टबिन में रखा जा सकता है।
  • मुख्य द्वार के सामने जूते, चप्पल उतारना अशुभ होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकता है। इसी प्रकार मुख्य द्वार के पीछे भी किसी प्रकार की कोई चीज लटकाना अशुभ होता है।

Check Also

Dussehra Facebook Covers

Dussehra Facebook Covers: Vijayadashami Social Media Banners & Posters

Dussehra Facebook Covers: Dussehra, also known as Vijayadashami, is a major Indian festival celebrated on …