मजदूर दिवस पर अनमोल विचार विद्यार्थियों के लिए

मजदूर दिवस पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए

मजदूर दिवस पर अनमोल विचार विद्यार्थियों और बच्चों के लिए: एक मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस या मई दिवस के रुप में मनाया जाता है। कई देशों में इस दिन छुट्टी होती है लेकिन किसी एक घटना से इसे सीधे सीधे जोड़ा नहीं जा सकता है। भारत में कुछ राज्यों में मई दिवस के दिन छुट्टी होती है लेकिन कई राज्यों में इस दिन कोई छुट्टी नहीं होती है। ट्रेड यूनियनें इस दौरान धरना प्रदर्शन और कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

मजदूर दिवस पर अनमोल विचार

  • काम पर एक बुरा दिन नरक में एक अच्छे दिन की तुलना में बेहतर है ~ स्कॉट जॉनसन
  • आदमी कुछ ऐसा बना है कि उसे एक काम से आराम सिर्फ दुसरे काम को कर के मिलता है ~ अनातोले फ्रांस
  • श्रम के बिना कुछ भी नहीं फलता-फूलता है ~ सोफोक्ल्स
  • कर्म ही पूजा है ~ महात्मा गांधी
  • श्रम का अंत फुर्सत के पल पाना है ~ अरस्तू
  • काम पैसा कमाने के लिए नहीं है; आप जीवन का औचित्य साबित करने के लिए काम करते हैं ~ मार्क चगल
  • कोई व्यक्ति इसलिए बेकार नहीं है क्योंकि वो ख़यालों में खोया हुआ है। एक दिखाई देने वाला काम है और एक ना दिखाई देने वाला ~ विक्टर ह्यूगो
  • भगवान श्रम की कीमत पर हमें सभी चीजों को बेचता है ~ लियोनार्डो दा विंसी
  • यदि कोई कहता है कि वो अमेरिका से प्यार करता है पर उसे काम करने से नफरत है, तो वो झूठा है। यदि कोई कहता है कि वो अमेरिका पर भरोसा करता है, फिर भी मेहनत से डरता है, तो वो बेवकूफ है ~ अब्राहम लिंकन
  • श्रम एक मात्र प्रार्थना है जिसका उत्तर प्रकृति देती है ~ रॉबर्ट ग्रीन इंगरसोल
  • हर एक काम जो मानवता का उद्धार करता है उसमे गरिमा एवं महत्ता होती है और उसे श्रमसाध्य उत्कृष्टता के साथ किया जाना चाहिए ~ मार्टिन लूथर किंग
  • हमेशा कार्यरत मन हमेशा खुश रहता है। यही परम सुख का राज़ है, शानदार नुस्खा है ~ थॉमस जेफरसन
  • मेहनत हमें तीन बड़ी बुराइयों से छुटकारा दिलाती है; उबाऊपन, ऐयाशी और गरीबी ~ अनाम
  • वो वास्तव में श्रम है जो हर चीज में फर्क डालता है ~ जॉन लॉक
  • कोई हीन व्यक्ति एक मात्र आज़ादी जो वो चाहता है; वो है काम छोड़ कर, धूप में लेते-लेट खुद को खुजाने की आज़ादी ~ एच. एल. मेंकेन
  • स्वर्ग परिपूर्ण विश्राम से धन्य है लेकिन पृथ्वी का आशीर्वाद परिश्रम है ~ हेनरी वैन डाइक
  • ईश्वर मुझे काम दीजिये जब तक मेरी जीवन ना समाप्त हो जाए और जीवन दीजिये जब तक मेरा काम ना समाप्त हो जाये ~ अनाम
  • आराम करो; जो खेत विश्राम करते हैं वे भरपूर फसल देते है ~ ओविड
  • वो जो मेहनत से काम करता है उसे कभी निराश होने की ज़रुरत नहीं है; क्योंकि सभी चीजें परिश्रम एवं श्रम से प्राप्त की जाती हैं ~ मेंइंडर
  • कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है ~ थोमस ऐ. एडिसन

Check Also

Lal Bahadur Shastri Quotes For Students

Lal Bahadur Shastri Quotes For Students and Children

Lal Bahadur Shastri Quotes:  Lal Bahadur Shastri is one of the most famous Prime Ministers …