लीप यीअर: 16 रोचक तथ्य

लीप यीअर: 16 रोचक तथ्य

2016 एक लीप यीअर यानी अधिवर्ष है। अन्य वर्षो में जहां 365 दिन होते हैं वहीं लीप यीअर में 366 दिन आते है। क्या आप जानते है की इस वर्ष कई लोगो को मुफ्त में एक दिन ज्यादा काम करना होगा या यह की लीप यीअर केवल 4 वर्ष बाद ही नही आते हैं। पेश है लीप यीअर से जुड़े 16 अनजाने तथ्य:

1लीप यीअर का अतिरिक्त दिन अहम है क्योंकि सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में धरती को 365 दिनों से 5 घंटे 48 मिनट 46 सैकेंड ज्यादा लगते है।

एक वक्त में लोग वर्ष में 355 दिन मानते थे और प्रत्येक दो वर्ष बाद 22 दिनों का एक अतिरिक्त महीना कैलेंडर में जोड़ा जाता था। फिर ईसा पूर्व 45 में जूलियस सीजर ने अपने खगोलविद सोसीजीन्स को कैलेंडर को सरल बनाने को कहा। उसने सलाह दी कि प्रति वर्ष 365 दिन हो और अतिरिक्त समय को समाहित करने के लिए चार वर्ष बाद कैलेंडर में एक अतिरिक्त दिन जोड़ लिया जाए। यह दिन फ़रवरी महीने के अंत में रखा गया क्योंकि रोमन कैलेंडर का वह अंतिम माह होता था।

2इस प्रक्रिया को पोप ग्रेगोरी अष्टम में और सही किया। उन्होंने अतिरिक्त दिन वाले वर्ष को लीप यीअर नाम दिया और घोषणा की 100 से विभाजित होने तथा 400 से विभाजित न होने वाला वर्ष लीप यीअर नही होगा। इसीलिए ग्रेगोरियन कैलेंडर के तहत 2000 लीप यीअर था और 1600 भी परन्तु 1700, 1800 तथा 1900 नही था।

3महिलाओं द्वारा लीप डे को विवाह प्रस्ताव देने की प्रथा 5वीं सदी में आयरलैंड से शुरू हुई मानी जाती है जब सेंट ब्रीजैट ने सेंट पैटिक से शिकायत की थी कि महिलाओं को विवाह प्रस्तावों के लिए लम्बी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

इस पर उन्होंने लीप यीअर सबसे छोटे महीने के अंतिम एक दिन अपनी पसंद के पुरुष के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखने की स्वीकृति महिलाओं को दी। माना जाता है कि उसी वक्त ब्रीजैट ने घुटनो के बल बैठ कर पैट्रिक को प्रोपोज कर दिया परंतु उन्होंने उसके गाल पर चुम्बन देते हुए इंकार कर दिया। उनके दुःख को हल्का करने के लिए उन्होंने ब्रिजैट को रेशम का लबादा भेंट किया था।

4कुछ का मानना है कि यह प्रथा स्कॉटलैंड से शुरू हुई जब सन 1288 में 5 वर्ष की क्वीन माग्रेट ने घोषणा की थी कि 29 फ़रवरी के दिन महिलाएं अपनी पसंद किसी भी पुरुष को विवाह प्रस्ताव दे सकती है। उसने कहा की इंकार करने वाले पुरुष को एक चुम्बन, रेशम का परिधान, एक जोड़ी दस्ताने या एक पौंड का जुर्माना अदा करना होगा।

पुरुषो को चेतावनी देने या उन्हें बचने का मौका देने के लिए नियम तय किया गया की विवाह प्रस्ताव देने की इच्छुक महिलाओ को इस दिन ब्रीचेज (जांघिया जैसी पैंट) या स्कलेर्ट पेटीकोटस (सुर्ख लाल रंग का घाघरा) पहनना होगा।

5डेनमार्क में यदि कोई पुरुष लीप यीअर के दिन महिला के विवाह प्रस्ताव को ठुकराता है तो उसे महिला को 12 जोड़ी दस्ताने देने पड़ते जबकि फ़िनलैंड में स्कर्ट का कपड़ा देना जरूरी था।

6ग्रीस में सगाई करने वाले 5 में से १ जोड़ा लीप यीअर में शादी करने से परहेज करता है क्योंकि वे इसे दुर्भाग्य मानते है।

7इटली में मान्यता है की लीप यीअर में महिलाए सनकी व्यवहार करती है और वर्ष महत्वपूर्ण काम न करने का संकेत देती कई कहावते वहां प्रचलित है।

8रूस के लोग मानते है की लीप यीअर में मौसम खराब रहने और अधिक मौते होने की अाशंका होती है।

Check Also

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Ohh My Dog: Pankaj Tripathi Family Drama Film Trailer & Review

Movie Name: Ohh My Dog Directed by: Amit Rai Starring: Maahi Rai, Pankaj Tripathi, Geeta …